विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Race 3 के ट्रेलर का 'खान-खेल' ख़त्म, सलमान का ये चेतावनी भरा ट्विट पढ़िये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 04 May 2018 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 04:23 PM (IST)

मुंबई में रेस 3 के ट्रेलर लॉन्च के लिए मंच सज गया तो सलमान ने भी एक और ट्विट कर अपना सस्पेंस तोड़ दिया . बताया कब होगा ट्रेलर रिलीज़

Race 3 के ट्रेलर का 'खान-खेल' ख़त्म, सलमान का ये चेतावनी भरा ट्विट पढ़िये
Race 3 के ट्रेलर का 'खान-खेल' ख़त्म, सलमान का ये चेतावनी भरा ट्विट पढ़िये

मुंबई। सलमान खान वैसे तो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं रहते और जब आते हैं तो काम की ही बात करते हैं लेकिन लगता है रेस 3 के ट्रेलर को लेकर या तो बहुत ज़्यादा उत्साहित हैं या अपने फैन्स के साथ मज़ाक करने के मूड में।

 दरसल ये मज़ाक ही था क्योंकि सलमान ने एक और ट्विट कर सारे किये कराये से पर्दा उठा दिया - 

रेस 3 का ट्रेलर 15 मई को रिलीज़ होगा, ऐसी सूचना सलमान ने ही दी थी और फिर 14 मई को बताया कि डाउटफुल लग रहा है। लेकिन आज तो उन्होंने ट्रेलर को लेकर ट्विटस की झड़ी लगा दी l पहले लिखा कल का डाउट आज भी डाउटफुल लग रहा है l फिर पुरानी रेस का ट्रेलर डाल दिया और फिर बताया कि शायद गलती हो गई है l अब ये उनकी कोई नहीं प्रमोशन पॉलिसी है, ट्विटर एकांउट हैक हुआ है या वो मज़ाक करने के मूड में हैं ये तो वही बता सकते हैं l 

लेकिन सोमवार को सलमान ने एक लाइन का एक ट्विट किया - कहा "कल का मुझे थोड़ा डाउट लग रहा है". हालांकि उन्होंने इसके बाद कोई जानकारी नहीं दी कि ट्रेलर अब कब आएगा या प्रॉबलम ठीक हो जाएगा l 

बता दें कि रेस 3 को टिप्स के रमेश तौरानी और सलमान खान साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ख़बर है कि रमेश तौरानी ने इस फिल्म को करीब 190 करोड़ रूपये में बेच दिया है। बताते हैं कि इरोस फिल्मस ने इस रकम का ऑफ़र दिया था, जिसमें 160 करोड़ रूपये वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन के लिए गारंटी मनी भी है। इस फिल्म के लिए यशराज और फॉक्स जैसे बड़े स्टूडियोज़ भी लाइन में थे। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस बारे में कागज़ी कार्रवाई पूरी कर ली जायेगी। इस बड़ी रकम के चलते अब फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ी कमाई करनी होगी और ट्रेड सर्किल का मानना है कि सलमान इस बार भी 300 करोड़ की कमाई कर सकते हैं। उनकी पिछली फिल्म टाइगर ज़िंदा है ने 339 करोड़ 16 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज़ हो रही रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं।

इस बीच ख़बर ये भी है कि सलमान खान ने इस पूरी फिल्म में बड़े ही स्टाइलिश कपड़े पहने हैं। जानकारी के मुताबिक आप इस फिल्म में सलमान को एक दो नहीं बल्कि 45 टक्सीडो (एक प्रकार का जैकेट/कोट) पहने हुए देखेंगे l 

फिल्म का निर्देशक रेमो डिसूज़ा ने किया है। फिल्म में कई बड़े एक्शन स्टंट रखे गए हैं। फिल्म में सलमान खान सिकंदर और रोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं l ख़ुद को वो " सेल्फलेस ओवर सेलफिश" बताते हैं। जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में जेसिका के किरदार में हैं, जो रॉ पॉवर किरदार है l फिल्म में बॉबी देओल यश के किरदार में होंगे, मेन मैन' बन कर l वैसा ही किरदार निभाएंगे जैसा पहले भाग में अक्षय खन्ना और दूसरे में जॉन अब्राहिम ने निभाया l गणेश आचार्य की असिस्टेंट डेज़ी शाह, रेस 3 में संजना के किरदार में होंगी l जय वो में वो सलमान टीम का हिस्सा रह चुकी हैं l हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम सूरज बन कर रेस 3 टीम का हिस्सा होंगे l रेस सीरीज़ के दोनों भागों का डिटेक्टिव अनिल कपूर इस बार सलमान खान के बॉस होंगे l शमशेर भाईजी की उनकी भूमिका इस बार थोड़ी अलग होगी l रेस सीरीज़ को इससे पहले अब्बास मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाये थे। पहली रेस 2008 में और दूसरी रेस 2013 में रिलीज़ हुई थी।

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म में रणबीर कपूर होंगे ‘सुपरस्टार’