विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trailer बकेट लिस्ट: माधुरी दीक्षित के साथ मराठी फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 04 May 2018 04:19 PM (IST)Updated: Sat, 05 May 2018 11:48 AM (IST)

इस फिल्म में अपने कैमियो को रणबीर ने सिर्फ एक दिन में शूट किया था। आप ट्रेलर में भी रणबीर को देख सकते हैं l

Trailer बकेट लिस्ट: माधुरी दीक्षित के साथ मराठी फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर
Trailer बकेट लिस्ट: माधुरी दीक्षित के साथ मराठी फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर

मुंबई। बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित अपने करियर में पहली बार मराठी फिल्म में काम करने जा रही हैं और ऐसे में कुछ ख़ास पाने के उम्मीद करने वालों को रणबीर कपूर के रूप में एक गिफ्ट भी मिल गया है। रणबीर इस फिल्म में सुपरस्टार का छोटा सा रोल करेंगे।

फिल्म का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया। इस फिल्म को करण जौहर भी प्रेजेंट कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर सबसे आख़िरी में नज़र आते हैं  और उनका एक ही डायलॉग दिखाया गया है - "तो उसमें क्या बुरा है" l आप ये ट्रेलर यहां देख सकते हैं - 

जानकारी के मुताबिक फिल्म में एक सीन है जिसमें एक किरदार किसी सुपरस्टार के साथ सेल्फी खिंचवाने की इच्छा व्यक्त करता है। तभी रणबीर का नाम आता है। इसके बाद निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने माधुरी को रणबीर से बात करने की रिक्वेस्ट की थी। रणबीर तुरंत मान गए और एक गाने में शामिल हो गए । इतना ही नहीं उन्होंने अपने सीन को ओरिजनल बनने के लिए मराठी भी बोली है। माधुरी दीक्षित ने रणबीर के साथ काम कर बेहद ख़ुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि वो अपने साथ रणबीर को फिर से देख कर बेहद उत्साहित थीं। इस फिल्म में अपने कैमियो को रणबीर ने सिर्फ एक दिन में शूट किया था। फिल्म बकेट लिस्ट का मतलब एक ऐसी सूची से होता है, जिसमें वो काम शामिल होते हैं, जिन्हें कोई करना चाहता है। साल 2012 में माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने से विवाह कर लिया था। जब वह अमेरिका से मुंबई वापस आई तो उन्होंने फिल्म ये जवानी है दीवानी में ‘घाघरा’ नाम से स्पेशल सॉंग परफार्म किया था। इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर थे और तब से वो माधुरी के पसंदीदा हो गए ।

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां उनके कमबैक में लगी हुई है। अभी हाल ही में रानी मुखर्जी फ़िल्म हिचकी के माध्यम से रवीना टंडन फिल्म मातृ के माध्यम से और अभी हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म ब्लैकमेल में एक स्पेशल नंबर कर वापसी की है। अब माधुरी भी मराठी के जरिये अभिनय की नई पारी खेलने जा रही हैं। ये फिल्म 25 मई को रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें: सोनम दी वेडिंग: जाह्नवी और रणवीर मचाएंगे संगीत में धमाल, ऐसी है तैयारी