विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान चाहते हैं पिता कहें 'क्या फिल्म बनाई है मेरे बेटे ने', पर अंतिम को लेकर ये बोले सलीम खान

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 04:42 PM (IST)

महेश मांजरेकर निर्देशित फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ में सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा भी खास भूमिका में ...और पढ़ें

Image Source: Salman khan Social media page
Image Source: Salman khan Social media page

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता सलमान खान के लिए पिता सलीम खान की प्रतिक्रियाएं बहुत मायने रखती हैं। पिछली सदी के आठवें दशक के दौरान सलीम खान ने अपने जोड़ीदार जावेद अख्तर के साथ मिलकर शोले, डान जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखी थीं। अपनी फिल्मों पर पिता की प्रतिक्रियाओं को लेकर दैनिक जागरण से बातचीत में सलमान कहते हैं, मेरे पिता ने हाल ही में अपने कुछ दोस्तों के साथ मेरी फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ देखी।

पिता सलीम खान ने कही ये बात

सलमान ने आगे कहा,'फिल्म देखने के बाद वह मेरे पास आए और आयुष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह भी फिल्म में बहुत अच्छा है। किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत में वह भी सोचते हैं कि क्या बना रहा है, किसके लिए बना रहा है, क्यों बना रहा है? लेकिन फाइनल प्रोडक्ट के बारे में मुझे या फिल्म के निर्देशक को ही पता होता है। आप जो भी काम कर रहे हो सबसे पहले आपके परिवार और माता-पिता को उस पर गर्व होना चाहिए कि क्या फिल्म बनाई है मेरे बेटे ने।

इस शुक्रवार रिलीज हुई अंतिम

अपनी बात बढ़ाते हुए सलमान खान ने बोले, 'फिल्म देखने के बाद उनके भी (सलीम खान) प्वाइंटर आते हैं कि फिल्म में इन चीजों को ऐसे करना है। फिर मैं कहता हूं कि इन्हें भी ले लो भाई, डाल दो फिल्म में। इस तरह से किसी फिल्म का निर्माण होता है।' महेश मांजरेकर निर्देशित फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ में सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा भी खास भूमिका में हैं। आयुष सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति हैं। 

अंतिम ने पहले दिन की इतनी कमाई

वहीं बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अंतिम ने पहले दिन धीमी शुरुआत की है। सत्यामेव जयते 2 पर अंतिम भारी पड़ी है। इस तरह फिल्म ने महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 4.25 से 5 करोड़ का बिजनेस किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म ने यूपी और पंजाब में कुछ निराशाजनक परफॉर्मेंस दी है। पर उम्मीद है कि वीकेंड में कमाई में इजाफा हो सकता है।