विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बैसाखियों' के साथ Holi मनाएंगी सलमान खान की हीरोइन, अधूरी है अब तक ये ख्वाहिश

By Priyanka SinghEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sun, 01 Mar 2026 02:28 PM (IST)

होली के त्योहार का क्रेज बॉलीवुड सेलेब्स में भी खूब देखने को मिलता है। इसका अंदाजा आप सलमान खान की ...और पढ़ें

सलमान खान की को-स्टार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

सलमान खान की को-स्टार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. होली को लेकर एक्साइटेड हैं सई मांजरेकर

  2. सलमान खान की मूवी से किया था डेब्यू

  3. सई मांजरेकर के पैर में हुआ है फ्रैक्चर

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई: होली हो और हुड़दंग न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। ‘दबंग 3’, ‘औरों में कहां दम था’ और ‘मेजर’फिल्मों की अभिनेत्री सई मांजरेकर का पैर भले ही फ्रैक्चर है, लेकिन वह जमकर मनाएंगी होली...

होली हो और हुड़दंग

सलमन खान के साथ फिल्म दबंग 3 से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री सई मांजरेकर किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद होने के बावजूद वह होली के लिए उत्साहित हैं और कहती हैं- 

saiee manjrekar

यह भी पढ़ें- 'सबको ट्रक में फेंका...' Ranbir ने शेयर किया राज कपूर की 'डरावनी' होली का किस्सा, क्यों बंद हुआ था सेलिब्रेशन?

इस साल की होली भले ही बैसाखियों के साथ, लेकिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर मनाऊंगी। यह मेरा पसंदीदा त्योहार है और मैं बैसाखियों के सहारे ही सही, लेकिन मैं अपने दोस्तों की बिल्डिंग में जाऊंगी, गुलाल से होली खेलूंगी, समोसे और जलेबी खाऊंगी।

saiee manjrekar holi

बचपन से हमारा यही रूटीन रहा है और आगे भी ऐसे ही होली मनती रहेगी। होली की शुरुआत एक दिन पहले होलिका दहन से होती है। मम्मी होलिका के चारों तरफ परिक्रमा करती हैं। होली दहन के बाद एकदूसरे को हल्का सा रंग भी लगाते है।

नहीं पसंद ये रंग

सई कहती हैं- रंगों में मुझे पीला, नीला, सिल्वर रंग पसंद नहीं हैं, क्योंकि उन्हें निकालने में बहुत समय लगता है और अगर रंग न निकले, तो इंसान एलियन सा दिखने लगता है। मुझे सिर्फ गुलाल पसंद है, लेकिन मेरे दोस्त बहुत शरारती हैं।

saieemmanjrekar5

वे हर बार अजीब से गहरे रंग ले आते हैं, जो कई दिनों तक नहीं निकलते। एक-एक को निशाना बनाकर वही रंग लगाते हैं। पसंद तो मुझे गुलाल है, लेकिन खेलना आखिर में पीला, हरा, सिल्वर और बैंगनी रंग से ही पड़ता है। हालांकि मैं सबसे यही कहूंगी कि पक्के रंग और पानी के गुब्बारों से होली न खेलें।

शूटिंग के दौरान की होली की अधूरी ख्वाहिश

शूटिंग के दौरान की होली का जिक्र करते हुए आगे सई कहती हैं- कभी सेट पर होली वाले दिन होली खेलने का मौका तो नहीं मिला है। लेकिन मेरी फिल्म औरों में कहां दम था में होली का एक सीन था। जितना मजा होली खेलने में आता है, उतना ही कठिन होली का सीन शूट करना होता है।

saiee manjrekar holi (1)

हर रीटेक के बाद गाल पर फिर से ताजा रंग लगाना पड़ता था, जल्दी-जल्दी तैयार होना पड़ता था, तो थोड़ी भागदौड़ हो जाती थी। लेकिन टेक्स के दौरान हमने खूब मजा किया था। हम रंग लगाते, फिर साफ करते, फिर दोबारा रंग लगाते। अब सोचती हूं, तो मजेदार लगता है, लेकिन उस वक्त लगता था ये कैसे ठीक से होगा।

कोई गिला-शिकवा नहीं

होली को गिले-शिकवे दूर करने का मौका भी माना जाता है। हालांकि सई को कभी किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं रहा है। वह आगे कहती हैं कि मैं ऐसी नहीं हूं कि दिल में किसी को बातों को रखूं। अगर कोई परेशानी होती है, तो मैं तुरंत दोस्तों या सामने वाले से बात करके सुलझा लेती हूं।

हां, फिल्मों जैसा एक सपना जरूर होता है कि होली पर झगड़ा हो और रंग लगाते ही सब ठीक हो जाए, ये थोड़ा फिल्मी है, लेकिन मजेदार है। हालांकि वैसा भी कुछ नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- 44 साल पुराने गीत के बिना अधूरा है Holi का जश्न, YouTube पर मिले हैं 93 मिलियन से ज्यादा व्यूज