विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan के गुस्से की वजह से बूढ़ा लाइटमैन हुआ था चोटिल, हम दिल दे चुके सनम एक्ट्रेस ने पहली बार खोला ये राज

Published: Wed, 06 Aug 2025 08:50 PM (GMT+05:30)

सलमान खान अक्सर अपने गुस्सैल स्वभाव को लेकर चर्चा में आते हैं। उनके एक टक घूरने से ही सामने वाले ...और पढ़ें

सलमान खान के गुस्से की वजह से बूढ़ा आदमी हुआ था चोटिल/ फोटो- Imdb
सलमान खान के गुस्से की वजह से बूढ़ा आदमी हुआ था चोटिल/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. सलमान ने इस एक्ट्रेस को गले लगाने से किया था इनकार
  2. हम दिल दे चुके सनम के सेट पर कैसे थे सलमान खान
  3. उनकी इस को-स्टार ने खोले फिल्म से जुड़े कई राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1999 में रिलीज हुई 'हम दिल दे चुके सनम' को जितनी बार भी दर्शक देख लें उनका उससे मन नहीं भरता। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया है। इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था। 

मूवी के गाने से लेकर इसकी स्टोरी लाइन दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म में तो सलमान खान उर्फ समीर अपनी नंदिनी (ऐश्वर्या राय) को खोने के बाद गुस्से का घूंट पीते नजर आया, लेकिन असल जिंदगी में भाईजान उस वक्त सेट पर अपने गुस्से पर बिल्कुल भी काबू नहीं रखते थे। सलमान खान का सेट पर कैसा व्यवहार होता था और वह उस वक्त कितने ज्यादा गुस्सैल थे, हाल ही में इसका खुलासा उनकी को-स्टार ने किया है। 

जब गुस्से में सलमान खान ने पटका था गेट

ZEE 5 की नई सीरीज 'बकैती' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस शीबा चड्डा ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन से खास बातचीत करते हुए अपनी पहली फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि सेट पर किस एक्टर का कैसा बर्ताव था। एक्ट्रेस ने सलमान खान से जुड़ा एक वाकया शेयर करते हुए कहा,

यह भी पढ़ें- शूटिंग पर पूरे दिन 'आंखों की गुस्ताखियां' करते थे Salman-ऐश्वर्या, ऑनस्क्रीन मां ने बताया अनसुना किस्सा

"मुझे याद है एक बार वह लड़खड़ाए और गिर गए और गुस्से में सेट से बाहर चले गए। उन्होंने गुस्से में दरवाजा ऐसे फेंका कि डोर के पीछे खड़े एक बूढ़े लाइटमैन को थोड़ी सी चोट लग गई। वह माहौल देखकर मैंने कहा, बाप रे स्टार्स के साथ काम करते हुए ऐसा होता है। 

Photo Credit- Instagram

सलमान खान ने शीबा को गले लगाने से किया था इनकार

शीबा चड्डा ने हम दिल दे चुके सनम के उस सीन के बारे में भी बताया जहां सलमान खान को फिल्म में उन्हें गले से लगाना था, लेकिन भाईजान ने इसके लिए मना कर दिया था। उन्होंने कहा, "उन्हें मुझे हग करना था, लेकिन उन्होंने सीधा कहा मैं ये नहीं करूंगा"।  एक्ट्रेस ने बताया जब सिचुएशन हाथ से निकलने लगी, तो फिर संजय लीला भंसाली ने बीच में आकर उन्हें समझाया कि ऐसा उन्हें करना पड़ेगा क्योंकि ये स्क्रिप्ट की डिमांड है। 

Photo Credit- Instagram

खैर सलमान खान अपने 90 के दौर  में भले ही कितने भी गुस्सैल स्टार रहे हों, लेकिन अब वह उस पर काबू रखने की पूरी कोशिश करते हैं। शीबा चड्डा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में नजर आएंगी, जहां वह 'मंथरा' का किरदार अदा करेंगी। 

यह भी पढ़ें- Salman Khan Dialogues: 'कायदे में रहो...', Sikandar से पहले सलमान खान के इन जबरदस्त डायलॉग्स पर खूब बजी सीटी