विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की न्यू ईयर पार्टी में ग्लैमर का तड़का, अपनी हीरोइनों के साथ टेबल पर चढ़कर नाचे भाईजान

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Fri, 03 Jan 2020 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 12:48 PM (IST)

Salman Khan ने कैसे न्यू ईयर सेलिब्रेट किया इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें इतनी मस्त हैं कि इन्हें देखकर आपको भी डांस करने का मन करने लगेगा।

Salman Khan की न्यू ईयर पार्टी में ग्लैमर का तड़का, अपनी हीरोइनों के साथ टेबल पर चढ़कर नाचे भाईजान
Salman Khan की न्यू ईयर पार्टी में ग्लैमर का तड़का, अपनी हीरोइनों के साथ टेबल पर चढ़कर नाचे भाईजान

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy New Year 2020: नया साल शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी सेलेब्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं। करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन तक, हर सेलेब्स ने अलग-अलग तरीके से नए साल का स्वागत किया। कोई हिल स्टेशन गया तो किसी ने घर पर पार्टी की। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की कई तस्वीरें सामने आईं, लेकिन भाईजान यानी सलमान खान का दीदार किसी को नहीं हुआ।

फैंस भी ये देखने को बेताब थे कि सलमान ने अपना न्यू ईयर कैसे सेलिब्रेट किया। अगर आपको भी सलमान की तस्वीरों का इंतजार था तो हम आपक ये इंतजार खत्म कर देते हैं। सलमान ने कैसे न्यू ईयर सेलिब्रेट किया इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें इतनी मस्त हैं कि इन्हें देखकर आपको भी डांस करने का मन करने लगेगा। वायरल हो रही फोटोज़ में सलमान अपनी हीरोइनों संगीता बिजलानी, डेज़ी शाह और सेई मांजरेकर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भाई सेलिब्रेशन में इतने डूबे हुए हैं कि टेबल पर चढ़कर डांस कर रहे हैं। इन तस्वीरों से ही पता चल रहा है सलमान ने नए साल का स्वागत कितने मस्त तरीके से किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Best wishes to all for 2020.... #aboutlastnight✨ #funtimes❤️ #partynight🎉 with #friendslikefamily❤️

A post shared by Jordy (@jordy_patel) on

वर्क फ्रंट का बात करें तो 20 दिसंबर 2019 को ही सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज़ हई। महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म पर्दे पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।