विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईद 2027 पर मचेगा गदर! 'धुरंधर' की चमक फीकी कर दहाड़ेंगे Salman Khan, नयनतारा संग 'टाइगर' की नई फिल्म का एलान

Published: Fri, 24 Apr 2026 01:40 PM (IST)

सलमान खान ने ईद 2027 के लिए अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसमें उनके साथ नयनतारा होंगी। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं।

ईद 2027 पर धुरंधर की तरह दहाड़ेंगे सलमान खान

ईद 2027 पर धुरंधर की तरह दहाड़ेंगे सलमान खान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भले ही इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की आंधी चल रही हो, लेकिन इसी बीच अब सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। दबंग खान की ये वो फिल्म है, जिसके लिए उनके नॉर्थ से लेकर साउथ तक के फैंस इंतजार कर रहे हैं। सलमान ने साल 2027 में फैंस को ईदी देने का पूरा इंतजाम कर लिया है।

ईद 2027 पर दहाड़ेंगे सलमान खान

जी हां, ईद बॉक्स ऑफिस को एक बार फिर अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का साथ मिल गया है। हाल ही में सलमान खान आधिकारिक तौर पर ईद 2027 के लिए अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है और फिर से वही इतिहास रचने के लिए सलमान ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-04-24 at 12.51.44 PM

जी हां, सलमान (Salman Movie Eid 2027) की इस नई फिल्म का नाम फिलहाल 'SVC63' रखा गया है, जिसे डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा (Nayanthara) भी नजर आएंगी और इसे दिल राजू (Dil Raju) प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए सलमान ने लिखा, "थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसीलिए ईद का ऐलान कर दिया... फिक्र मत करो, इस वाली का भी बताएंगे, जब सही वक्त आएगा... पेशेंस, थोड़ा सा सब्र... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वही मेरा भी हाल है..."। मतलब साफ हो गया है कि सलमान का साउथ वाला कॉलोबेरेशन साल 2027 में ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

फिल्म की शूटिंग में जुटे सलमान

इस फिल्म के एलान के साथ ही सलमान ईद 2027 पर अपनी बुकिंग कर दी है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग में भी सलमान जुट गए हैं। हाल ही में सलमान को फिल्म के सेट पर स्पॉट किया गया था, जहां सलमान इस फिल्म के मेकर्स के साथ नजर आए थे। नयनतारा के साथ सलमान पहली बार रोमांस करने जा रहे हैं।

Sallu neww

हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन सलमान ने फिल्म पर काम शुरु कर दिया है और फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। नयनतारा और सलमान की जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

ईद पर हिट रहा सलमान का रिकॉर्ड

वैसे भी सलमान की फिल्में महज फिल्में नहीं होती हैं, बल्कि एक त्योहार की तरह होती है और जब यह मौका ईद का हो, तो यह पूरे देश के लिए एक जश्न बन जाता है।

Nayanthara

सालों से सलमान ने ईद के इस मौके को जैसे अपने नाम कर लिया है, एक के बाद एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जिनमें एक्शन, इमोशन, म्यूजिक और जबरदस्त मास अपील का तड़का होता है।

'वांटेड' और 'दबंग' से लेकर 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' और 'भारत' तक, ईद पर उनका ट्रैक रिकॉर्ड कमाल का रहा है। सलमान बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर थे जिन्होंने लगातार 17 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में पहुंचाईं, जिसने बॉक्स ऑफिस समीकरण बदले।

Sallue w

हालांकि पिछले कुछ सालों में सलमान की कुछ फिल्में वो कमाल करके नहीं गईं, जिनसे उम्मीद की गई, पर सलमान की एवरेज फिल्मों की कमाई भी 100-150 करोड़ के पार ही होती है और ये बताता है कि टाइगर का स्टारडम अभी भी उतना ही है। अब तो बस इंतजार है कि आखिर इस नई फिल्म से ईद 2027 पर सलमान क्या धमाल मचाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।