विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या Ready के सेट पर सलमान खान और अनीस बज्मी की हुई थी लड़ाई? 15 साल बाद निर्देशक ने बताई सच्चाई

Published: Sat, 01 Aug 2026 03:39 PM (IST)

निर्देशक अनीस बज्मी ने सलमान खान के साथ 15 साल पहले फिल्म 'रेडी' के सेट पर हुई लड़ाई की पुरानी अफवाहों पर बात की है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में साथ काम करने के साथ अक्सर एक्टर्स और कलाकारों के बीच कई तरह की अफवाहें उड़ती हैं। कुछ खबरें अफेयर की तो कुछ क्रिएटिव डिफ्रेंस या अलग वजहों से होती है। ये सालों तक बनी रहती हैं, भले ही उनसे जुड़े लोग आगे बढ़ चुके हों।

ऐसी ही एक कहानी सलमान खान (Salman Khan) और डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) के बीच 'रेडी' (Ready) फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई कथित अनबन के बारे में है। ताजा अपडेट में, फिल्ममेकर ने आखिरकार इन अफवाहों पर बात की और साफ किया कि सेट पर असल में उस समय क्या हुआ था।

साल 2011 में हुई थी लड़ाई?

'जूम' के साथ एक खास बातचीत में, बज्मी ने 2011 की हिट फिल्म के सेट पर सलमान के साथ झगड़े की पुरानी अफवाहों को खारिज कर दिया। उनके मुताबिक, उनके बीच कभी कोई बहस नहीं हुई और ये अटकलें बस ऐसी बातें बन गईं जिन पर वे मिलने पर हंसा करते थे।

Salman (95)

इस पर बात करते हुए बज्मी ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया, 'उस समय, जब भी हम मिलते थे, तो हम इस बात पर हंसते थे। वह मुझसे पूछते थे, 'अनीस भाई, मुझे एक बात बताइए। हमारी लड़ाई कब हुई?' वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो कभी बहुत ज्यादा सफाई दें, और मैं भी वैसा ही हूं। मैंने कभी अपनी बातों को सही ठहराने या सफाई देने की कोशिश नहीं की। मुझे ऐसा करने की जरूरत भी महसूस नहीं हुई।'

डायरेक्टर ने सलमान को दिया क्यूट नाम

फिल्ममेकर ने सलमान की बहुत तारीफ की और कहा कि उनके बीच कभी भी किसी बात पर असहमति की कोई वजह नहीं रही। उन्होंने कहा, 'हमारे बीच कभी कोई मतभेद नहीं रहा क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। अगर मुझे उन्हें कोई नाम देना हो, तो मैं उन्हें 'दिल खान' कहूंगा। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। उनके साथ बिताया हर पल अहम होता है। वह बस एक अफवाह थी। लोग चाहते थे कि ऐसा कुछ हो, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।'

Salman (98)

सलमान और बज्मी ने दो दशकों से ज्यादा समय में कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया है। 'नो एंट्री' और 'रेडी' में एक्टर को डायरेक्ट करने के अलावा, बज्मी ने 'मुझसे शादी करोगी' की कहानी भी लिखी थी।

यह भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Salman Khan, राहत अभियान के तहत भेजा खाने-पीने का और अन्य जरूरी समान

यह भी पढ़ें- 'अपने बच्चों का बाबा...' Sanjay Dutt के बर्थडे पर इमोशनल हुए सलमान खान, 'भाईजान' ने लिखा दिल छूने वाला नोट