Prabhas को सलमान खान की इस एक्ट्रेस पर था कभी जबदस्त क्रश, 'राधे श्याम' में बने हैं उन्हीं के बेटे
प्रभास अपनी आने वाली फिल्म राधे श्याम को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। अब एक और एक्ट्रेस का नाम प्रभास की फिल्म से जुड़ गया हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस एक्ट्रेस पर कभी प्रभास को क्रश रह चुका है।
नई दिल्ली,जेएनएन। साउथ सुपरस्टार प्रभास फिल्म 'बाहुबली' से पूरी दुनिया में रातोंरात छा गए थे। इस फिल्म ने उनके करियर को एक अगल ही मुकाम पर पहुंचाया है। इन दिनों प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'राधे श्याम' को लेकर चर्चा में हैं। मूवी में प्रभास के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल प्ले कर रही हैं। इसी बीच अब एक और एक्ट्रेस का नाम प्रभास की फिल्म से जुड़ गया हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस एक्ट्रेस पर कभी प्रभास को क्रश रह चुका है। ये कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की एक्ट्रेस भाग्यश्री हैं। सलमान और भाग्यश्री ने एक साथ सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया था। वहीं अब भाग्यश्री 'राधे श्याम' में प्रभास की मां के रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने कई सारी बातें शेयर की हैं। आइए जनते हैं...
View this post on Instagram
भाग्यश्री ने हाल ही में एबीएन आंध्र ज्योति को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'राधे श्याम' और प्रभास को लेकर कई सारी बातों का खुलासा किया। फिल्म में भाग्यश्री एक्टर की मां का अहम रोल निभा रही हैं। हालांकि, पहले वह प्रभास की मां का रोल निभाने में काफी हिचकिचा रही थीं लेकिन बाद में डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार के समझाने पर उन्होंने इसे करने के लिए हामी भर दी। भाग्यश्री ने ये भी बताया कि प्रभास ने 'मैंने प्यार किया' की बात करते हुए उनसे कहा था की मैं बहुत खुश हूं की मेरी क्रश राधे श्याम के सेट पर हैं।
इसी बातचीत में भाग्यश्री ने बताया की प्रभास खाने और खिलाने के बहुत शौकीन हैं। वह अक्सर सेट पर अपने साथी कलाकरों को मजेदार खाना खिलाते हैं। वहीं जब शूटिंग का आखिरी दिन था तब वह मेरे लिए घर से बहुत सारा खाना लेकर आए थे। उन्होंने मेरे सामने टेबल पर करीब 15 तरह की डिशेज रख दी थीं। इतनी डिशेज देखती ही मैंने उन्हें बताया कि मैं इतना नहीं खाती हूं तब उन्होंने कहा कि सब में से थोड़ा थोड़ा टेस्ट कीजिए। उन्होंने मेरे लिए हैदराबादी मिठाई भी मंगवाई।
बता दें कि 'राधे श्याम' एक पीरियड रोमांस फिल्म है। इसमें प्रभास, पूजा हेगड़े और भागयश्री के अलावा सत्यराज, कुनाल रॉय कपूर, साशा छेत्री, प्रियदर्शी पुलिकोंडा भी नज़र आएंगे। फिल्म 2021 मे रिलीज होगी।