Move to Jagran APP

Exclusive: जानें, सलमान की पहली फ़िल्म के आॅडिशन से जुड़ीं ये 5 दिलचस्प बातें!

इस फ़िल्म में उनके को स्टार रहे मोहनीश बहल ने कह दिया था कि फ़िल्म फ्लॉप है, लेकिन सलमान को विश्वास था कि फ़िल्म हिट होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 27 Dec 2016 01:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Dec 2016 03:13 PM (IST)
Exclusive: जानें, सलमान की पहली फ़िल्म के आॅडिशन से जुड़ीं ये 5 दिलचस्प बातें!

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान ख़ान ने इंडस्ट्री में लम्बा सफर तय किया है। लेकिन, आज भी सलमान अपनी पिछली ज़िंदगी को याद करना नहीं भूलते। अगर आप सलमान के फै़न हैं तो आपको उनकी पहली फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' से जुड़ी ये दिलचस्प बातें जानकर खुशी होगी।

loksabha election banner

1.सलमान ख़ान हमेशा से कुछ ना कुछ अनोखा करते रहे हैं। उनका अंदाज़ हमेशा ही अलग रहा है। कुछ ऐसा ही उनकी फ़िल्म के आॅडिशन में हुआ था। सलमान ने जब पहली बार मैंने प्यार किया के लिए आॅडिशन दिया तो उन्हें निर्माता सूरज बड़जात्या ने साइकिल चलाने को कहा था। सलमान पहले आॅडिशन टेप में साइकिल चलाते हुए नज़र आयेंगे।

इसे भी पढ़ें: सलमान ख़ान के फैंस से नहीं डरतीं ट्विंकल खन्ना!

2. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सलमान इस फ़िल्म के लिए पहले च्वाइस नहीं थे। सूरज बड़जात्या ने उनसे पहले दीपराज राणा का आॅडिशन देखा था और उन्हें वह काफी पसंद भी आये थे।

इसे भी पढ़ें: तो इसलिए सलमान ख़ान ने दाल खाना छोड़ दिया!

3. भले ही बॉलीवुड के इस सुल्तान के बारे में यह ख़बरें अब आती हैं कि वह सेट पर लेट से पहुंचते हैं, लेकिन अपनी पहली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान सलमान हर हाल में वक्त पर ही सेट पर पहुंचते थे। सलमान ने खुद यह वाकया शेयर किया था कि अगर उनका कॉल टाइम मॉर्निंग में होता था। तो वे कार से बांद्रा से कमालिस्तान, महबूब, फिल्मालय स्टूडियो जाते थे। फिर अगर ट्रैफिक मिले तो वे दौड़ते भागते लेकिन वक्त पर ही स्टूडियो में पहुंचते थे। फिर चाहे वह मॉर्निंग की चार बजे की शिफ्ट ही क्यों ना हो। वह सूरज (बड़जात्या) के पहुंचने और सूरज के उगने के पहले ही पहुंच जाया करते थे।

इसे भी पढ़ें: घर आये मेहमानों को सलमान ने दिया यह स्पेशल रिटर्न गिफ्ट!

4. इस फ़िल्म में उनके को स्टार रहे मोहनीश बहल ने कह दिया था कि फ़िल्म फ्लॉप है, लेकिन सलमान को विश्वास था कि फ़िल्म हिट होगी। बाद में मोहनीश ने भी माना कि उसी फ़िल्म से सलमान का स्टारडम हावी होने लगा था।

इसे भी पढ़ें: बर्थडे: 10 सीक्रेट बॉलीवुड के सुल्तान सलमान ख़ान के!

5. सलमान को इस फ़िल्म में किसिंग सीन तो दूर, भाग्यश्री के साथ रोमांटिक सीन करने में भी काफी परेशानी होती थी। खुद भाग्यश्री ने यह राज़ खोला है कि सलमान बहुत शर्मीले थे और वो इस बात का पूरा ख्याल रखते थे, कि एक्ट्रेस को किसी तरह की आॅक्वॉर्डनेस ना हो। खास तौर पर जिस सीन में उन्हें भाग्यश्री के पैरों पर मल्हम लगानी है और रोमांटिक सांग फिल्माते हुए उन्हें काफी शर्म आ रही थी।

Pics: सलमान ख़ान के बर्थडे पर मौनी, बिपाशा के साथ 'सुल्तान' का जलवा

'मैंने प्यार किया' 1989 में रिलीज़ हुई थी। 27 साल हो गए पर सच तो यह है कि इस फ़िल्म का जादू अब भी दर्शकों के एक बड़े तबके पर हावी है। इस फ़िल्म के लिए सलमान को बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला था और तब से लेकर आज तक उनकी यात्रा लगातार जारी है। बॉलीवुड में उनकी इस यात्रा का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा लीजिये कि 51 साल की उम्र में भी आज सलमान सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.