Salman Khan के 5 Videos देख आप कहेंगे, 55 नहीं बचपन की तरफ़ जा रहे दबंग ख़ान
Salman Khan naughty videos सलमान ख़ान इन दिनों रिलैक्स मूड में हैं। उनकी पिछली फ़िल्म भारत ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन किया है और अभी तक 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर चुकी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan 5 weird videos पचपन साल का होने में सलमान ख़ान को अभी लगभग डेढ़ साल बाक़ी है, मगर उनकी हरकतों से लगता है कि वो पचपन नहीं, बल्कि बचपन की तरफ़ रेस लगा रहे हैं। हाल ही में सलमान ने एक के बाद एक कई ऐसे वीडियो पोस्ट किये हैं, जिनमें उनका बचपना झलक रहा है। किसी वीडियो में सलमान स्विमिंग पूल से छलांग लगा रहे हैं, तो किसी वीडियो में वो घोड़े से लगाते दिख रहे हैं। वहीं, अपने भतीजों और भांजों के साथ सलमान खेल रहे हैं।
सलमान ख़ान इन दिनों रिलैक्स मूड में हैं। उनकी पिछली फ़िल्म भारत ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन किया है और अभी तक 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर चुकी है। सलमान के घर में भी जश्न का माहौल है और बड़े और बच्चे मिलकर ख़ूब मस्ती कर रहे हैं।
वीडियो नंबर-1
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के जेठ बनने वाले हैं दूल्हा, तस्वीरों में देखें जेठानी-देवरानी का प्यार
सलमान ने 22 जून को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अपने भतीजे (अरबाज़ ख़ान के बेटे) अरहान के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। सलमान इस खेल में अरहान से जीत जाते हैं। इस वीडियो को देखकर लगेगा कि सलमान कैसे अपने बचपन को एंजॉय कर रहे हैं।
Arhaan vs me .. pic.twitter.com/7680mRRi7h — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 22, 2019
वीडियो नंबर-2
इससे पहले सलमान ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो एक घोड़े से रेस लगाते दिख रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था- हॉर्स पॉवर पर विजय पाते हुए। अब घोड़े से रेस लगाना बचपना नहीं तो क्या है।
Overpower horse power ... fun run with @iamzahero pic.twitter.com/32trp8v0ih— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 22, 2019
वीडियो नंबर- 3
यह भी पढ़ें: Box Office पर भारत को मिली ताबड़तोड़ ओपनिंग, इतने करोड़ की कमाई
सलमान, अपनी बहन अर्पिता ख़ान शर्मा के बेटे आहिल को काफ़ी चाहते हैं। आहिल के साथ सलमान के वीडियो काफ़ी मज़ेदार होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने अभी पोस्ट किया है, जिसमें वो आहिल के साथ खेलते हुए गाना गा रहे हैं।
Ahil n his mamu ... pic.twitter.com/ymp5OzeRGf— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 21, 2019
वीडियो नंबर-4
इस वीडियो में सलमान की हरकत देखकर तो आप वाकई यही कहेंगे कि बचपना अभी गया नहीं। सलमान ने फि़टनेस ट्रेनर को अपने कंधे पर उठाकर अपनी ताक़त का प्रदर्शन कर रहे हैं।
I am @beingstrongind and he is @realstrongin pic.twitter.com/CrpJXBFnAy — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 21, 2019
वीडियो नंबर-5
यह भी पढ़ें: Kapoor और Bachchan का फ़ैमिली रीयूनियन, ऐश्वर्या-आलिया एक ही छत के नीचे
सलमान ख़ान ने 21 जून को जो वीडियो पोस्ट किया था, उसे देखकर तो आपको हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में सलमान स्विमिंग पूल में जंप लगाते हुए दिख रहे हैं। मगर, यह जंप साधारण नहीं है। सलमान ने रिवर्स जंप लगायी है। सलमान का यह अंदाज़ तो आज तक उनकी फ़िल्मों में भी नज़र नहीं आया है।
pic.twitter.com/gzp7toFoub— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 21, 2019
वैसे अब सलमान ख़ान दबंग 3 में दिखायी देंगे, जिसे प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फ़िल्म में सलमान अपने चुलबुल पांडेय के किरदार में पर्दे पर वापसी करेंगे। यह फ़िल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप