खतरे से बाहर हैं सलमान खान के पापा Salim Khan, डेजी शाह ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट
Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता, मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को पिछले दिनों ही अस्पताल में भर्ती हुए ...और पढ़ें

खतरे से बाहर हैं सलमान के पापा सलीम खान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान बीते दिनों ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से हर तरफ उनके लिए दुआएं मांगी जा रही थीं। अब उनकी सेहत पर एक नया अपडेट सामने आया है और ये अपडेट दिया है एक्ट्रेस डेजी शाह ने, जो सलमान खान और उनके परिवार के काफी करीबी मानी जाती हैं।
खतरे से बाहर हैं सलीम खान
दरअसल सलीम खान (Salim Khan) का इलाज बीते दिनों से ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। उन्हें 'मिनिमल ब्रेन हैमरेज' हुआ था। जैसे ही खबर आई तो आनन-फानन में सलीम खान को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सलीम खान की हेल्थ को लेकर डेजी शाह (Daisy Shah) ने अपडेट दिया है।
यह भी पढ़ें- सलमान के पिता Salim Khan की हेल्थ पर आया लेटेस्ट अपडेट, Battle of Galwan एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है हालत?
हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में डेजी ने इस पर कहा है कि, मैं सलीम खान सर से पर्सनली तो अभीतक अस्पताल जाकर नहीं मिली हूं, लेकिन मैं सलमान खान सर और उनकी फैमिली से टच में जरूर हूं। वो फिलहाल डॉक्टर्स की देखरेख में हैं और सर्जरी सफल रही है और अब फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
क्यों नाराज हुए थे सलमान?
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही खबर आई थी कि डॉक्टर्स ने सर्जरी की बात को खारिज किया था, लेकिन डेजी ने अब इस पर हामी भरी है। वहीं इसके अलावा खबर आई थी कि डॉक्टर्स की तरफ से सलीम खान के हेल्थ को लेकर जो जानकारी बाहर दी गई उससे सलमान खान (Salman Khan) और खान खानदान ने काफी नाराजगी जाहिर की थी।
उनका कहना था कि आखिर ऐसे में वक्त में अस्पताल प्रशासन की ओर से मीडिया में या कहीं और ये जानकारी साझा क्यों की गई, जबकि परिवार ऐसे नाजुक वक्त में ये सब नहीं चाहता है।
फिलहाल सलीम खान (Salim Khan Hospital) के अच्छे स्वास्थय को लेकर जानकारी आ रही है और हम भी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वह स्वस्थ होकर अपने घर वापस आएं।
यह भी पढ़ें- जिगरी दोस्त के पिता का हाल पूछने अस्पताल पहुंचे Shah Rukh Khan, 6 दिन बाद अब कैसी है सलीम खान की हालत?
