विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान के पिता Salim Khan की हेल्थ पर आया लेटेस्ट अपडेट, Battle of Galwan एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है हालत?

Published: Thu, 19 Feb 2026 03:22 PM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले दो दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस बीच ...और पढ़ें

चित्रांगदा सिंह और सलीम खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

चित्रांगदा सिंह और सलीम खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. दो दिनों से हॉस्पिटल में हैं सलीम खान

  2. माइनर ब्रेन हेमरेज से बिगड़ी थी तबीयत

  3. चित्रांगदा सिंह ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 फरवरी को सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। माइनर ब्रेन हेमरेज के चलते हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म लेखक की तबीयत बिगड़ गई थी। पिछले दो दिनों से वह आईसीयू में हैं, जहां डॉक्टर की निगरानी में सलीम साहब का इलाज चल रहा है। 

इस बीच सलीम खान की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसे सलमान संग फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने दिया है। उन्होंने बताया है कि अब उनकी तबीयत कैसी है। 

अब कैसी है सलीम खान की तबीयत

90 वर्षीय सलीम खान की अचानक से सेहत खराब होने से उनका पूरा परिवार टेंशन में हैं। सलमान खान और उनकी फैमिली के सदस्य बारी-बारी से सलीम साहब की तबीयत का हाल पूछने के लिए दिन-रात हॉस्पिटल विजिट कर रहे हैं। इतना ही नहीं संजय दत्त जैसे तमाम फिल्म कलाकार भी सलीम खान को देखने के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे हैं। हर कोई शोले फिल्म लेखक की सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

Salim khan health

यह भी पढ़ें- 4 बच्चों का बाप होने के बावजूद Salim Khan ने रचाई थी दूसरी शादी, इस वजह से Helen संग किया निकाह

इस बीच बैटल ऑफ गलवान एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने भी सलमान खान के पिता के जल्द ठीक होने की कामना की है। हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनस से खास बातचीत में अभिनेत्री सलीम खान की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट देते हुए बताया है- अब वह पहले अच्छे हैं। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हूं।

Salim khan health (1)

इस तरह से चित्रांगदा सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि फिलहाल सलीम खान की हालत कैसी है। हालांकि, अभी लीलावती हॉस्पिटल की तरफ से 19 फरवरी का प्रेस बुलेटिन सामने नहीं आया है, जबकि 18 फरवरी बुधवार को बताया गया था कि गुरुवार को अस्पताल से उनकी छुट्टी की जा सकती है। 

वेटिंलेटर पर हैं सलीम खान

बुधवार को लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर की तरफ से जानकारी दी गई थी कि माइनर ब्रेन हेमरेज के चलते सलीम खान की तबीयत खराब हुई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह वेटिंलेटर पर हैं। 

यह भी पढ़ें- सुभाष घई ने मांगी Salim Khan की सलामती की दुआ, कभी सलमान खान से हुआ था झगड़ा