विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साजिद नाडियाडवाला के 9 महीने के बेटे ने Main Hoon Na Mein किया था ये खास रोल, फराह खान ने सालों बाद किया खुलासा

Published: Sat, 27 Jun 2026 07:32 PM (IST)

फराह खान ने शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में फिल्म 'मैं हूं ना' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में जल्द ही फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'मैं हूं ना' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। यह एपिसोड हंसी-मजाक, इमोशन्स और दिलचस्प जानकारियों से भरा होगा।

'शेखर टुनाइट' के आने वाले एपिसोड में फराह ने अपने करियर के एक ऐसा किस्सा बताया जिसनें सभी को हैरान कर दिया। फराह ने बताया कि 'मैं हू ना'में साजिद के बेटे ने काम किया।

यह भी पढ़ें- 'पति से ज्यादा आपसे प्यार', लड़की की बात सुनकर Shah Rukh Khan ने दिया मजेदार जवाब, कहा- 'अकेले में बताना...'

साल 2004 में रिलीज हुई थी मैं हू ना

साल 2004 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक थी। इसमें एक्शन, इमोशन, कॉमेडी और कई किरदार लोगों की यादों में बस गए। फराह ने शूटिंग के दौरान की एक ऐसी कहानी बताई जो फिल्म बनाने के मजेदार पहलू को दिखाती है। सेट की एक घटना को याद करते हुए, फराह ने बताया कि ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाते समय भी चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं जैसा सोचा गया हो।

Shahrukh (12)

फराह ने बताया कि मूवी में जायद खान के किरदार लकी के बचपन का रोल साजिद नाडियाजवाला के बेटे ने निभाया था। फराह ने कहा कि शुभान को हैंडल करना बड़ा मुश्किल था और इस दौरान सेट पर काफी अफरा तफरी भी मच गई थी।

बिस्तर से गिर गया था बच्चा

उस किस्से को याद करते हुए फराह ने कहा,'जब मैं 'मैं हूं ना' की शूटिंग कर रही थी, छोटे जायद के रोल में मैंने साजिद नाडियाडवाला के बेटे को चुना। मुझे लगता है कि वह उस समय 9 महीने का था और शूट करते-करते वो बच्चा बिस्तर से गिर गया, और मैंने उसकी मां या उसके पिता को नहीं बताया। वो रो रहा था तो मैंने उसको फट से बिस्तर पर रखा और बोला 'जल्दी शॉट लो बच्चा रो रहा है।' और हमें रोते हुए एक बच्चे का अद्भुत शॉट मिला और सुभान उसका नाम है...आई एम सॉरी साजिद, आई एम सॉरी वर्धा।' फराह के साथ शेखर सुमन का ये लेटेस्ट एपिसोड बहुत जल्द यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 34 साल पहले बॉलीवुड को मिला सुपरस्टार, Deewana की सक्सेस पर खूब नाचे शाह रुख खान