विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sajid Khan: बिग बॉस 16 की इस खूबसूरत हसीना को साजिद खान ने ऑफर किया गाना, कभी था 36 का आंकड़ा

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Mon, 20 Feb 2023 01:05 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2023 06:11 PM (IST)

Sajid Khan बिग बॉस से निकलने के बाद साजिद खान लगातार अपने प्रोजेक्ट में बिजी हैं। वह चार साल के ...और पढ़ें

Sajid Khan offer bigg Boss 16 contestant soundarya sharma song
Sajid Khan offer bigg Boss 16 contestant soundarya sharma song

नई दिल्ली, जेएनएन। Sajid Khan Dating: बिग बॉस 16 में नजर आए कंटेस्टेंट अब घर के बाहर सुर्खियां बटोर रहे हैं। किसी को फिल्म मिली तो किसी को सीरियल में काम मिला। इस बीच अब साजिद खान बॉस की इस कंटेस्टेंट पर मेहरबान नजर आ रहे हैं। साजिद खान बिग बॉस के बाद अब अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा को एक खास ऑफर दिया है। 

साजिद खान ने इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को दिया ऑफर 

पिछले दिनों खबर आई कि साजिद ने सौंदर्या को अपनी फिल्म में एक गाना करने का मौका दिया है। 4 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे साजिद जल्द ही अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, इसमें शहनाज गिल लीड रोल में हैं। बिग बॉस के घर में भले ही इनके बीच 36 का आंकड़ा हो, लेकिन वहां से निकलकर दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है। हाल ही में फराह खान की पार्टी में भी दोनों की दोस्ती देखने को मिली थी, जहां वो एक साथ खुशी से डांस कर रहे थे। 

सौंदर्या शर्मा की अब्दु संग दिखी थी बॉन्डिंग 

हाल ही में अब्दु रोजिक की पार्टी में सौंदर्या को मंडली के साथ काफी फ्रेंडली होते देखा गया था।सौंदर्या की अर्चना के साथ रहते हुए साजिद खान और उनकी मंडली से भले ही दूरी रही हो, लेकिन अब बाहर आने के बाद वह धीरे-धीरे मंडली के करीब आ चुकी हैं और उनके साथ पार्टी करते हुए नजर आती हैं। 

लग चुका है शोषण का आरोप

बिग बॉस 16 में जाने के बाद तो साजिद खान के खिलाफ मीटू का सिलसिला ही चल निकला था। लगभग हर रोज कोई न कोई एक्ट्रेस सामने आकर, डायरेक्टर पर शोषण का आरोप लगाती थी। शर्लिन चोपड़ा ने तो पुलिस के पास जाकर मी टू के तहत शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके अलावा भी काफी सारी शिकायतें मिली, जिसमें एक्ट्रेसेस ने कहा कि डायरेक्टर ने उनका शोषण किया है। 

गौतम विग संग कर चुकी हैं रोमांस

सौंदर्या शर्मा जब बिग बॉस के घर में आई थीं, तो उनके और गौतम विग के बीच रोमांस देखने को मिला था। हालांकि, जैसे ही गौतम बिग बॉस से बाहर आए तो सौंदर्या के सुर बदल गए। जब उनसे ये पूछा गया था कि वह गौतम को बिग बॉस हाउस में मिस करती हैं, तो एक्ट्रेस ने साफ तौर पर मना किया था। 

ये भी पढ़ें

Priyanka Chahar Choudhary को ऑफर हुई है शाह रुख खान की डंकी? बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट ने बताया क्या है सच्चाई

Lock Upp Season 2: कंगना के 'लॉक अप' में जुल्म सहेगा ये बिग बॉस कंटेस्टेंट, गर्लफ्रेंड से खा चुका है मार