विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निमोनिया के बाद कैसी है Saira Banu की तबीयत? इस दर्द से गुजर रही हैं Dilip Kumar की पत्नी

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 11 Dec 2024 12:59 PM (IST)

Saira Banu Health Update हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो इन दिनों सुर्खियों में हैं। ...और पढ़ें

अब कैसी है सायरा बानो की तबियत? (Photo credit- Instagram)
अब कैसी है सायरा बानो की तबियत? (Photo credit- Instagram)

HighLights

  1. अब कैसी है सायरा बानो की तबियत
  2. हाल ही में निमोनिया के कारण हुई थी भर्ती
  3. अभिनेत्री ने बताया ब्लड क्लोट्स घुलने लगे हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने दौर की स्टाइल आइकन और अभिनय से सबको के दिलों पर राज करने वाली सायरा बानो इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि बिमारी के कारण एक्ट्रेस को चलने फिरने में तकलीफ हो रही थी।

सायरा की लगातार तबीयत बिगड़ने से उनके फैंस काफी परेशान थे। हालांकि अब एक्ट्रेस ने मीडिया के साथ बातचीत में बता दिया है कि उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार आया है।

अब कैसी हैं सायरा बानो?

निमोनिया के कारण सायरा बानो के शरीर में कई जगह खून जमा हो गया था। इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इंडिया टुडे के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और अब वह ठीक होने पर फोकस कर रही हैं। सायरा बानो ने कहा,

'मुझमें काफी सुधार हुआ है। क्लोट्स घुल गए हैं। मुझे खुद को फिट करना होगा और फिजियोथेरेपी जारी रखनी होगी। मैं बहुत अच्छी तरह से हेल्थ का ध्यान रख रही हूं और अब ठीक हूं'।

वहीं उनकी टीम ने भी पुष्टि की वह अब ठीक हैं। इस खबर से उनके फैंस राहत की सांस ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बीमारी के बाद Dilip Kumar की पत्नी Saira Banu का चलना-फिरना हुआ मुश्किल, एक्ट्रेस ने बताया- अब कैसी है हालत

दिलीप कुमार से जुड़े किस्से करती हैं शेयर

सायरा बानो इस दौड़ते भागते जीवन में काफी अकेली हैं। साल 2021 में अपनी जिंदगी का प्यार दिलीप कुमार को खोने के बाद वो काफी दुखी हो गई थीं। अपने प्यार को वो जब जब याद करती हैं तब वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत अभिनेता से जुड़े किस्से साझा करती रहती हैं।

Photo Credit- Instagram

वह दिलीप से जुड़ी कोई भी याद शेयर करना नहीं भूलती थीं। वह अक्सर अपनी फिल्म और दिलीप साहब के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा करती थीं। आज भी अपने पति के बर्थ एनिवर्सरी पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

सायरा बानो का फिल्मी सफर

सायरा बानो अपने जमाने की खूबसूरत में से एक रही हैं। सायरा ने साल 1961 में फिल्म जंगली से अपने एक्टिंग करियर शुरुआत की थी। दो दशक के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। आज भी लोग उन्हें फिल्म पड़ोसन में निभाए किरदार के लिए याद करते हैं।

Photo Credit- Instagram

इसके अलावा उन्होंने विक्टोरिया नंबर 203, बैराग और फैसला जैसी फिल्मों में की हैं। दिलीप कुमार और एक्ट्रेस ने साल 1966 में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। हालांकि वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लाइमलाइट में रहती थीं।

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya के भाई क्रुनाल थे Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 का हिस्सा? ये तस्वीरें देख बोलेंगे- ओ तेरी