विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या आप मरने वाले हो...' Saif Ali Khan से हमले वाली रात तैमूर ने पूछा था ये सवाल, एक्टर ने सुनाई पूरी कहानी

Published: Sat, 27 Jun 2026 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2026 11:14 PM (IST)

सैफ अली खान ने 'मोजो स्टोरी' को दिए इंटरव्यू में अपने मुंबई स्थित घर पर हुए चाकू हमले का खुलासा किया, जिसमें उन्हें छह घाव लगे थे। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया था। हमलावर के पास चाकू था और वो खिड़की से बच्चों के कमरे में घुस आया था। ये घटना 16 जनवरी, 2025 की है। इस दौरान सैफ अली खान ने बीच बचाव किया और वो भी हमले में बुरी तरह घायल हो गए।

एक्टर को चाकू के छह घाव लगे, जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी के पास था। अब घटना के करीब एक साल बाद सैफ ने 'मोजो स्टोरी'को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। सैफ ने बताया कि क्या वह कभी हमलावर को माफ नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'रणबीर ने ठुकराई...', Deepika Padukone की Cocktail के लिए क्यों नहीं मिल रहा था हीरो? सैफ ने किया शॉकिंग खुलासा

मेड को कर दिया था घायल

सैफ ने कहा, 'हम सबने इस घटना को अलग-अलग तरह से महसूस किया। यह बहुत अजीब और डरावनी बात थी। चोर बाथरूम की खिड़की से अंदर घुसा। हम बिस्तर पर लेटे थे, तभी नैनी ने आकर बताया कि जेह के कमरे में कोई है, जिसके हाथ में चाकू है और वह पैसे मांग रहा है। मैं बच्चे के कमरे में गया तो देखा कि उसने बच्चे को पकड़ रखा था। उसने बच्चे और मेड, दोनों को थोड़ा-सा घायल कर दिया था।'

Saif (19)

सैफ ने आगे कहा- 'शायद अगर मैंने लाइट जला दी होती और उससे पूछा होता कि 'क्या तुम्हें पता है तुम कहां हो और क्या कर रहे हो?', तो शायद बातचीत से मामला सुलझ सकता था। लेकिन न जाने क्या हुआ, मैं उस पर झपट पड़ा और हमारी हाथापाई होने लगी। वह चाकू लेकर बेकाबू हो गया था। हर तरफ कटने के निशान और खून फैल गया था। तभी मेरी मेड अंदर आई और उसने उसे धक्का देकर कमरे के दूसरी तरफ फेंक दिया।'

खून से लथपथ हो गए थे सैफ

सैफ ने उस दिन सफेद कुर्ता पायजामा पहना था और इतना खूब बह रहा था कि उन्हें लगा वो मर जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था जो खून से लथपथ हो गया था। एक समय तो मैं जमीन पर पड़ा था और मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा। उस वक़्त मैं सच में तैमूर के साथ रहना चाहता था। मैंने उससे पूछा कि क्या वह मेरे साथ अस्पताल चलेगा, तो उसने मुझसे पूछा, 'क्या आप मरने वाले हैं?'

Saif (7)

'मैंने कहा नहीं और हम दोनों साथ में अस्पताल गए। मैं उस आदमी को माफ भी करना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है कि उससे बहुत बड़ी गलती हुई थी और वह झगड़ा नहीं करना चाहता था। मैं उसे खुशी-खुशी माफ कर देता, लेकिन जिस तरह से उसने मुझे मारने की कोशिश की, उसे भूल पाना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है। यह अमीर और गरीब के बीच के फर्क का मामला है और इसी असमानता की वजह से ऐसा हुआ है।'

इस घटना के तीन दिन बाद मुंबई पुलिस ने ठाणे से आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! अक्षय-सैफ की सस्पेंस थ्रिलर Haiwaan की आ गई रिलीज डेट, 18 साल बाद 'खिलाड़ी'-'अनाड़ी' मचाएंगे तहलका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।