विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Saif Ali Khan की 'कर्तव्य' देखते ही Shah Rukh Khan हो गए थे इंप्रेस, कहा था- 'फिल्म खत्म होने के बाद...'

Published: Thu, 14 May 2026 04:33 PM (IST)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) कर्तव्य मूवी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को देखने के बाद शाह रुख खान ने कैसा रिएक्शन दिया, जानिए...

कर्तव्य को लेकर शाह रुख खान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

कर्तव्य को लेकर शाह रुख खान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) कर्तव्य मूवी में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को देख शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) का क्या रिएक्शन था, इस बारे में सैफ ने बात की है।

सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य (Kartavya) का निर्माण शाह रुख और गौरी के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 

शाह रुख को कैसी लगी फिल्म?

शाह रुख खान को भी कर्तव्य मूवी बहुत पसंद आई। उन्होंने रिलीज से पहले ही फिल्म देख ली है। सैफ अली खान ने IANS के साथ बातचीत में बताया कि शाह रुख ने फिल्म देखने के बाद उन्हें क्या कहा। बकौल सैफ, "ये कुछ ही शब्द थे, लेकिन बहुत ही अच्छे शब्द थे। फिल्म खत्म होने के बाद जो फीडबैक मिला, वह यह था कि उन्हें फिल्म सचमुच बहुत पसंद आई। मैं इसके लिए एक जबरदस्त रिलीज करवाने वाला हूं। यह कमाल की होगी।"

क्या है फिल्म की कहानी?

सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य की कहानी एक पुलिस ऑफिसर की है जिसे नैतिक दुविधा का सामना करना पड़ता है। मिल रहीं धमकियां उसके परिवार को खतरे में डाल देती हैं। अपनों की रक्षा और न्याय की सेवा करने की अपनी शपथ के बीच वह किसे चुनता है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें- नेपोटिज्म के खिलाफ Saif Ali Khan का बेबाक बयान, इब्राहिम-सारा को बोले - 'मैं तुम्हारा हाथ पकड़कर नहीं ...'

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में सैफ के अलावा मनीष चौधरी, रसिका दुग्गल, जाकिर हुसैन, संजय मिश्रा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन पुलकित ने किया है।

यह भी पढ़ें- Kartavya Trailer: धर्म-कर्म के चक्कर में फंसे Saif Ali Khan, रिलीज हुआ 'कर्तव्य' का धांसू ट्रेलर