विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan के साले Adaar Jain ने रचाई शादी, फंक्शन से गायब रहा कपूर खानदान, ये थी वजह

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 21 Jan 2025 01:01 PM (IST)

सैफ अली खान को लेकर इस वक्त हर मिनट अपडेट सामने आ रहे हैं।आज एक्टर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने वाले ...और पढ़ें

सैफ अली खान के साले ने रचाई शादी (Photo Credit- Instagram)
सैफ अली खान के साले ने रचाई शादी (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. सैफ अली खान के साले ने रचाई शादी
  2. जीजा पर हुए हमले के बीच सामने आई तस्वीरें
  3. पत्नी अलेखा आडवाणी संग दिए खूबसूरत पोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Adaar Jain Wedding Photos: बॉलीवुड में इस वक्त सबसा बड़ा मुद्दा मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की सलामती का बना हुआ है। उन पर हुए हमले ने बाकी कलाकारों की सेफ्टी पर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल इसके अलावा खबर आ रही है कि उनके साले आदर जौन की शादी की हो गई है जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जी हां, करीना कपूर के कजिन भाई अदार जैन कई सालों की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर हर कोई हैरानी जता रहा है।

गोवा में आदर ने रचाई शादी

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी हाल ही में गोवा में बेहद शानदार तरीके से हुई है। आदर जैन, रिश्ते में अभिनेता सैफ अली खान के साले और करीना कपूर के बुआ के बेटे हैं। वो कई सालों से अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे थे जिसके बाद दोनों ने फाइनली शादी रचा ली है। कपल के इवेंट से से कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि शादी में कपूर खानदान नजर नहीं आया।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान के डिस्चार्ज की खबरों के बीच फूटा Kareena Kapoor का गुस्सा, किससे नाराज हुईं एक्ट्रेस?

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

आदर ने अपने खास दिन पर ग्रे सूट के साथ व्हाइट शर्ट पहना था और वहीं अलेखा ने एक खूबसूरत व्हाइट गाउन के साथ अपने आउटफिट को पूरा किया। आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। खबरें आ रही हैं कि इस शादी में कपूर परिवार से केवल करिश्मा कपूर और नीतू कपूर ही शामिल हुए थे। करीना कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कपूर परिवार के दूसरे सदस्य इस शादी से गायब रहे। हालांकि करीना कपूर और उनके परिवार ने आदर और अलेखा को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी।

Photo Credit- Instagram

बता दें कि आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने नवंबर 2024 में सगाई की थी। सगाई में कपूर परिवार के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे। अलेखा आडवाणी की करीबी दोस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया हैं, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। खबरे हैं कि तारा भी आदर को डेट कर चुकी हैं।

Photo Credit- Instagram

सैफ को आज मिल सकती है अस्पताल से छु्ट्टी

बात करें सैफ अली खान की तो अस्पताल से आई जानकारी के मुताबिक, जल्दी ही उन्हें डिस्चार्ज मिलने वाला है। इसके अलावा हाल ही में करीना कपूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो पैपराजी पर उनके परिवार की प्राइवेसी की उल्लंघन करने पर नाराज हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा था, भगवान के लिए हमे अकेला छोड़ दीजिए। हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट भी कर दिया था।

ये भी पढ़ें- 'शादी नहीं सिर्फ...', पर्सनल लाइफ से जुड़ी गलत खबरें फैलाने पर भड़कीं Tabu, बयान जारी कर दी चेतावनी