'पीके' और 'रॉकऑन' जैसी फ़िल्मों में काम कर चुके साई गुंडेवर का निधन, बॉलीवुड से आई एक और बुरी ख़बर
अब एक और बुरी ख़बर आई है। पीके बाज़ार और रॉक ऑन जैसी फिल्मों में एक्टिंग करने वाले साई गुंडेवर ने भी इस दुनिया का साथ छोड़ दिया।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड के लिए यह समय सही चल नहीं रहा है। एक के बाद एक लगातार बुरी ख़बरें आ रही हैं। पिछले कुछ समय में इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर समेत कई एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब एक और बुरी ख़बर आई है। 'पीके', 'बाज़ार' और 'रॉक ऑन' जैसी फिल्मों में एक्टिंग करने वाले साई गुंडेवर ने भी इस दुनिया का साथ छोड़ दिया है।
दुखद बात है कि गुंडेवर ने काफी जल्दी सबका साथ छोड़ दिया। मंगलवार को 42 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस लीं। पिछले एक साल से वह दिमाग के कैंसर की बीमारी से झूज रहे थे। इस बीमार का इलाज वह लॉस एजेलिस में करा रहा थे। उन्होंने वहीं अपना आखिरी समय बिताया। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट करके एक्टर के निधन पर शोक जाता। उन्होंने लिखा, 'पीके जैसे फ़िल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर साई प्रसाद प्रसाद गुंडेवार कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार हार गए। उनके निधन के साथ, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है। भावभीनी श्रद्धांजलि।'
पी. के. सारख्या लोकप्रिय चित्रपटांच्या माध्यमातून प्रेक्षकांची मने जिंकणारे अभिनेते साईप्रसाद गुंडेवार यांची कॅन्सरशी झुंज अखेर अपयशी ठरली. त्यांच्या निधनाने भारतीय चित्रपट सृष्टीने हरहुन्नरी अभिनेता गमावला आहे. भावपूर्ण श्रद्धांजली! pic.twitter.com/oHg8qDq4UF— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) May 10, 2020
आईएमडीबी में छपी जानकारी के मुताबिक, साई गुंडेवार का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। उन्होंने एक्टिंग का शौक था। हाई स्कूल और कॉलेज के समय से नाटकों में भाग ले रहे हैं। साई ने आस्ट्रेलिया से पढ़ाई की। उन्होने लांस एजेंलिस से एक्टिंग कोर्स किया। साल 2007 में वह बॉलीवुड में अपनी किस्त आज़माने आए। उन्होंने रॉक ऑन और पीके जैसी फ़िल्मों में छोटे-छोटे रोल किए।
इसे भी पढ़ें- Gulabo Sitabo On Prime: अमिताभ बच्चन ने कहा- '51 साल के करियर में एक और नया चैलेंज'
साई गुंडेवार ने टीवी की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने एमटीवी के रिएलटी शो 'स्प्लिट्सविला' के चौथे सीज़न में शामिल हुए। उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद स्टार प्लस का रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के पहले सीज़न का भी हिस्सा बने। इसके अलावा कई बॉलीवुड फ़िल्मों में भी उन्होंने काम किया।