यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कंगना, कश्यप के बाद साहिल ख़ान ने बताई बॉलीवुड की काली कहानी, कहा- '20 साल में किसी नए स्टार को आने नहीं दिया'
कंगाना और अभिनव कश्यप के बाद अब एक्टर साहिल ख़ान ने भी बॉलीवुड की काली कहानी को साझा किया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बहस चल रही है। लोग इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर की बातें कर रहे हैं। आम आदमी के साथ-साथ कंगान रनौट जैसी एक्ट्रेस भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने सलमान ख़ान और उनके परिवार के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, अरबाज़ ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिय भी दी है। इस बीच स्टाइल फ़िल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले साहिल ख़ान ने भी अपनी कहानी बताई हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे बड़े स्टार्स ने उन्हें साइड लाइन किया।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद साहिल ख़ान ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने एक मैग्जीन की कवर फोटो शेयर की। इसमें वह शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान के साथ नज़र आ रहे हैं। वहीं, मैग्जीन में लिखा गया है कि टॉउन में नया ख़ान।
साहिल ने अपने इस पोस्ट में अप्रत्यक्ष रुप से लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया के टॉप फिल्म मैगजीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो। मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा। जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था'
View this post on Instagram
साहिल ने आगे लिखा, 'फिर भी वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे और फिर कई फिल्मों से मुझे निकलवा दिया, नाम बड़े और दर्शन छोटे, गेस करो कौन? मुझे आज उनसे जरा सा भी फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका सच्चा असली चेहरा दिखा दिया। दुनिया के वो लोग नई टैलेंट्स से कितना डरते हैं। 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार क्योंकि कोई आने ही नहीं देता। सिर्फ स्टार के बच्चों को काम मिलता है। इस बारे में सोचिएगा।'
