विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन में 'झूलों' पर खूब सुना जाता है Sunny Deol का पुराना गाना, 37 सालों से बना हुआ है कल्ट क्लासिक गीत

Published: Sun, 02 Aug 2026 08:57 AM (IST)

अभिनेता सनी देओल का 37 साल पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जो सावन के महीने में खूब सुना जाता है। 

सनी देओल का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

सनी देओल का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सनी देओल का गाना 37 सालों से है अमर

  2. सावन के महीने में खूब सुना जाता है गीत

  3. इस दिग्गज गायक ने दी थी मधुर आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू हो गया है और अब बागों में मौजूद पेड़ों पर झूले पड़ने शुरू हो गए। आज की जेनरेशन जेन-जी बेशक इन सब चीजों पर अधिक ध्यान न दें, लेकिन अगर आप 90 के दशक में या उससे पहले पैदा हुए हैं तो यकीनन तौर पर सावन और झूलों का मेल समझ सकते हैं। 

इसी आधार पर अभिनेता सनी देओल का एक ऐसा गीत भी मौजूद है, जो सावन के महीने में झूला झूलने का मजा दोगुना कर देता है। पिछले 37 सालों से इस गाने को सावन के महीने में खूब सुना जाता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है-

सावन का कल्ट सॉन्ग

हिंदी सिनेमा की तरफ से हर मौसम और उत्सव को मद्देनजर रखते हुए कई शानदार गानों का निर्माण किया गया है। इसी तर्ज पर सावन के महीने के लिए भी कई सारे गीत मौजूद हैं, जिनमें सनी देओल का एक सॉन्ग सबसे फेवरेट माना जाता है। उस गीत का नाम- सावन के झूलों ने... (Saawan Ke Jhoolon ne)।

यह भी पढ़ें- जब बीच रिकॉर्डिंग के समय जज्बाती हो गए थे Mohammad Rafi, 62 साल पुराने गाने को गाते हुए खूब बहाए थे आंसू

saawan ke jhoolon ne mujhko bulaya song (1)

साल 1989 में रिलीज होने वाली सनी देओल और अभिनेत्री श्रीदेवी स्टारर फिल्म निगाहें से नाता रखने वाला ये गीत आज भी सावन के महीने में झूला झूलते वक्त धड़ल्ले से सुना जाता है। सावन के झूलों ने... सॉन्ग को सनी देओल और श्रीदेवी पर फिल्माया गया है, जो आज भी फैंस का पसंदीदा माना जाता है। 

saawan ke jhoolon ne mujhko bulaya song

गौर किया जाए निगाहें फिल्म के इस गाने की मेकिंग की तरफ तो सावन के झूलों ने... को दिग्गज गायक रहे मोहम्मद अजीज ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया था।

इसके अलावा संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने इसका शानदार संगीत तैयार किया, जबकि महान गीतकार रहे आनंद बक्शी ने इसके लिरिक्स को अपनी कलम से लिखा था। इस तरह से सनी देओल का ये गाना कल्ट क्लासिक बना। 

फिल्म के लिए बना यादगार

फिल्म नगीना के सीक्वल के तौर पर निगाहें को सफलता बेशक मिली, लेकिन आज भी इस मूवी की लोकप्रियता सनी देओल पर फिल्माए गए गीत सावन के झूलों ने... की वजह से ही मानी जाती है। एक तरह से निगाहें के लिए आज भी ये गीत यादगार माना जाता है। 

यह भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री' की स्पीच से बना Cult Song... अमिताभ बच्चन की मस्ती और किशोर कुमार की आवाज ने कर दिया अमर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।