विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saaho को हॉलीवुड म्यूज़ियम में रखा जाना चाहिए, बॉलीवुड एक्टर ने जानिए क्यों कहा!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 31 Aug 2019 08:52 AM (IST)

Saaho Mocked By Bollywood Actor साहो 350 करोड़ रुपये के बजट से बनी एक अतिमहत्वाकांक्षी फ़िल्म है जिसे सुजीत ने निर्देशित किया है।

Saaho को हॉलीवुड म्यूज़ियम में रखा जाना चाहिए, बॉलीवुड एक्टर ने जानिए क्यों कहा!
Saaho को हॉलीवुड म्यूज़ियम में रखा जाना चाहिए, बॉलीवुड एक्टर ने जानिए क्यों कहा!

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रभास और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म साहो शुक्रवार को रिलीज़ हो गयी। समीक्षकों ने फ़िल्म को मिले-जुले रिव्यूज़ दिये, लेकिन बॉक्स ऑफ़िस की आरम्भिक रिपोर्ट्स के अनुसार साहो ने पहले दिन अच्छी कमाई की है और सिर्फ़ हिंदी वर्ज़न के कलेक्शंस 25 करोड़ तक जा सकते हैं। मगर, इस बीच बॉलीवुड एक्टर और फ़िल्ममेकर कमाल राशिद ख़ान ने फ़िल्म को लेकर अजीबोग़रीब कमेंट किया है। 

कमाल ने ट्विटर पर फ़िल्म के बारे में अपनी राय रखते हुए लिखा- साहो इतनी बेहतरीन फ़िल्म है कि इसे फ़िल्मों के इतिहास की सबसे ख़बराब फ़िल्मों की निशानी के तौर पर हॉलीवुड म्यूज़ियम में रखा जाना चाहिए। दुनियाभर के स्क्रिप्ट राइटर्स को यह चैलेंज देना चाहिए कि अगले 100 सालों में जो भी इसे समझ लेगा, उसे 2000 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा।  

बता दें कि साहो 350 करोड़ रुपये के बजट से बनी एक अतिमहत्वाकांक्षी फ़िल्म है, जिसे सुजीत ने निर्देशित किया है। ज़बर्दस्त एक्शन और स्टंट वाली साहो को काफ़ी स्टाइलिश लुक दिया है। तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में बनी साहो में बॉलीवुड के काफ़ी कलाकारों को लिया गया है, जिनमें श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश चंकी पांडेय, जैकी श्रॉफ और महेश मांजरेकर शामिल हैं। इस फ़िल्म के लिए प्रभास ने ख़ुद हिंदी में डबिंग की है। प्रभास ने श्रद्धा के साथ फ़िल्म को पूरे भारत में प्रमोट किया था।