Saaho Box Office Collection Day 6: मुंबई की बारिश से थमी साहो की रफ़्तार, बुधवार को इतनी हुई कमाई
Saaho Box Office Collection Day 6 शुक्रवार से साहो के सामने नितेश तिवारी की फ़िल्म छिछोरे आ जाएगी जिससे ठीकठाक चुनौती मिलने की सम्भावना है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Saaho Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफ़िस पर साहो की रफ़्तार बुधवार को थम गयी। फिर भी मंगलवार के मुक़ाबले फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़्यादा गिरावट नहीं आयी। ट्रेड जानकारों के मुताबिक़ साहो ने बुधवार को 6.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
हिंदी फ़िल्मों का सबसे अधिक कलेक्शन मुंबई टेरीटरी से आता है। बुधवार को मुंबई में भारी बारिश हुई, जिसका असर साहो (हिंदी) के कलेक्शंस पर भी माना जा रहा है। अब अगर बुधवार के कलेक्शन जोड़ दें तो फ़िल्म का 6 दिनों का कलेक्शन 109.28 करोड़ रुपये हो गया है। शुक्रवार से साहो के सामने नितेश तिवारी की फ़िल्म छिछोरे आ जाएगी, जिससे ठीक-ठाक चुनौती मिलने की सम्भावना है। नितेश इससे पहले 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दे चुके हैं। लिहाज़ा 'छिछोरे' को लेकर दर्शकों में एक उत्सुकता तो रहेगी।
यह भी पढ़ें: कालेज की यादों में ले जाती है छिछोरे, मिले चार स्टार, पढ़ें पूरा रिव्यू
साहो 30 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। पहले शुक्रवार को फ़िल्म ने 24.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 25.20 करोड़ रुपये और रविवार को 29.48 करोड़ रुपये जमा किये थे। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने 79.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
#Saaho Fri 24.40 cr, Sat 25.20 cr, Sun 29.48 cr, Mon 14.20 cr, Tue 9.10 cr, Wed 6.90 cr. Total: ₹ 109.28 cr Nett BOC. #India biz. #Hindi version. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 5, 2019
पहले सोमवार को साहो को गणेश चतुर्थी की आंशिक छुट्टी का फ़ायदा मिला और कलेक्शंस 14.20 करोड़ रुपये रहे, जबकि मंगलवार को फ़िल्म का कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपये रहा था।
उधर वर्ल्डवाइड कलेक्शंस देखें तो साहो ने चार दिनों में 330 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, मगर पांचवें दिन सिर्फ़ 20 करोड़ रुपये और जोड़ सकी। साहो का 5 दिनों का Worldwide Gross Collection 350 करोड़ रुपये हो चुका है।
India's biggest blockbuster of the year 🔥#Saaho collects whopping 350 Cr+ gross in 5 days worldwide!
Book tickets here : https://t.co/3g8zydBuXu" rel="nofollow #SaahoInCinemas pic.twitter.com/vlh9OpcMKc — UV Creations (@UV_Creations) September 4, 2019
सुजीत निर्देशित फ़िल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ हुई है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं।
'बाहुबली2- द कन्क्लूज़न' के बाद प्रभास की यही एक फ़िल्म आयी है, जिसके चलते साहो को लेकर ज़बर्दस्त क्रेज़ था। हालांकि फ़िल्म जब रिलीज़ हुई तो क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पांस मिला। अधिकतर क्रिटिक्स ने फ़िल्म को अच्छी रेटिंग्स नहीं दीं।