विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉलीवुड पर भारी पड़ा हमजा, यश की 'टॉक्सिक' के बाद रयान गोस्लिंग की फिल्म की रिलीज डेट टली

Published: Fri, 06 Mar 2026 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2026 08:21 AM (IST)

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के बढ़ते क्रेज के कारण कई बड़ी फिल्मों को अपनी रिलीज डेट टालनी पड़ी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर काफी हाइप बन चुका है। फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के पहले पार्ट ने कमाल कर दिया था और थिएटर में तो ये फिल्म हिट रही ही इसके बाद इसने ओटीटी रिलीज में भी तहलका मचा दिया।

वहीं इस बीच धुरंधर 2 से डरकर कई बड़ी फिल्मों को भी अपने प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ाने पड़े। पहले रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक इसी दिन 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। टॉक्सिक अब जून में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- आगे बढ़ी 'टॉक्सिक' तो Dhurandhar 2 की लाइन हुई क्लियर, ट्रेलर रिलीज पर आया जरूरी अपडेट

विदेश तक पहुंचा धुरंधर का खौफ

वहीं अब ऐसा लग रहा है कि धुरंधर का खौफ विदेशों में भी पहुंच गया है। फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर की फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी (Project Hail Mary) की रिलीज को भी टाल दिया गया है। इसमें रयान गोस्लिंग मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे। पहले ये फिल्म भारत में 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अमेरिका में ये अपनी निर्धारित डेट पर ही रिलीज होगी।

Rani (16)

जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से इसके क्लैश को टालने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा शुक्रवार को की गई।

क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट

सोनी पिक्चर्स इंडिया और आईमैक्स इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रोजेक्ट हेल मैरी भारत में 20 मार्च के बजाय 26 मार्च को रिलीज होगी। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज द्वारा निर्मित और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल रिलीजिंग द्वारा वितरित यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Advance Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की सुनामी, धांसू ओपनिंग से इतिहास रचेगी स्पाई थ्रिलर