Move to Jagran APP

रूमी जाफरी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाज़ा गया

सबसे पहले वर्ष 1997-98 में निर्देशक ह्षिकेश मुखर्जी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाज़ा गया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 08:14 PM (IST)
रूमी जाफरी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाज़ा गया
रूमी जाफरी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाज़ा गया

मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध पदकथा लेखक रूमी जाफरी राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाज़ा गया है। यह सम्मान रूमी को वर्ष 2015-16 के लिए दिया गया है। 

loksabha election banner

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए वर्ष 2015-16 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान इस बार पटकथा लेखक रूमी जाफरी को दिया गया है। साथ ही 2016-17 के लिए यह सम्मान गीत लेखन के लिए योगेश दा को दिया गया। दरअसल, किशोर अलंकरण कार्यक्रम का आयोजन हरफनमौला किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में  पुण्यतिथि पर किया गया था। पहले मंच से अनुराधा पौडवाल ने भजन और गीतों की प्रस्तुति दी। इस खास मौके पर अनुराधा पौडवाल ने रूमी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान का अवॉर्ड प्रदान किया। इसके बाद बॉलीवुड से रूमी के लिए बधाई संदेश आना शुरू हो गए। एक्टर वरुण धवन ने ट्विट किया कि रूमी अंकल आपको बधाई। इसके साथ श्रीदेवी ने भी रूमी को बधाई देते हुए ट्विट किया। 

यह भी पढ़ें: विद्या बालन को सेंसर बोर्ड की मेंबर बनने के बाद भी कम फिल्में देखने मिलती हैं

आपको बता दें कि, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को मिल चुका है। सबसे पहले वर्ष 1997-98 में निर्देशक ह्षिकेश मुखर्जी को इस सम्मान से नवाज़ा गया था। इसके बाद यह सम्मान नसीरूद्दीन शाह, गुलज़ार, कैफी अाज़मी, बी.आर. चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, गोविंद निहलानी, जावेद अख़्तर, श्याम बेनेगल, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, गुलशन बावरा, यश चोपड़ा, देव आनंद, सलीन खान, समीर, सई परांजपे को दिया जा चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.