विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहीं हैं Rubina Dilaik, लेटेस्ट तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 29 Sep 2023 03:15 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2023 03:57 PM (IST)

Rubina Dilaik Latest Pics छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक का नाम इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का ...और पढ़ें

रुबीना दिलैक ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)
रुबीना दिलैक ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. रुबीना दिलैक ने बेबी बंप के साथ शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
  2. जल्द ही मां बनने वालीं हैं रुबीना
  3. छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेसेज में शुमार रुबीना दिलैक

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rubina Dilaik Pregnancy: सुपरस्टार सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 14 का खिताब जीतने वालीं टीवी अदाकारा रुबीना दिलैक किसी अलग किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेसेज में रुबीना का नाम जरूर शामिल होता है।

मौजूदा समय में रुबीना अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर जमकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। इस बीच रुबीना दिलैक की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

रुबीना दिलैक ने बेबी बंप के साथ शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें

मौजूदा समय में प्रेग्नेंसी को लेकर 'छोटी बहू' टीवी सीरियल एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में रुबीना ने इस बात की पुष्टि की है कि अपने पति और टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

इस बीच रुबीना दिलैक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि सॉयल कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में रुबीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही ब्लैक सनग्लासेज और शरग में एक्ट्रेस का लुक बेहद कमाल का दिख रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

ये भी पढ़ें- Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' का हाहाकार, ओपनिंग डे पर कमा डाले इतने करोड़

इन फोटो के कैप्शन में रुबीना दिलैक ने फैंस पूछा है- ''वीकेंड का क्या प्लान है।'' सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक की ये लेटेस्ट तस्वीरें बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

प्रेग्नेंसी पीरियड का लुत्फ उठा रही हैं रुबीना दिलैक

ये पहला मौका नहीं है जब रुबीना दिलैक ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरों को शेयर किया है। इससे पहले भी रुबीना की ऐसी कई फोटो सामने आ चुकी हैं। बता दें कि वर्तमान समय में रुबीना दिलैक विदेश के सैर-सपाटे पर मौजूद हैं,

जहां वह प्रेग्नेंसी पीरियड का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। इस बात का अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो से आसानी से लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Tiger 3: 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं', राइटर नहीं, बल्कि इस शख्स के दिमाग की उपज था ये डायलॉग