Move to Jagran APP

RRR की मेगा रिलीज से पहले सहमे सिनेमाघर में लगायी गयी कंटीले तारों की बाड़, जानिए क्या है वजह

RRR In Cinemas राजामौली निर्देशित फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आंध्र प्रदेश से फिल्म की दीवानगी की दिलचस्प तस्वीरें आ रही हैं। फिल्म में राम चरण और एनटीआर जूनियर लीड रोल्स में हैं। फिल्म की टीम ने सिटी टूर के जरिए प्रमोशन किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 23 Mar 2022 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 24 Mar 2022 07:12 AM (IST)
RRR Ram Charan NTR Junior Craze Makes Cinema Halls Worried. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल आरआरआर की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और जैसे-जैसे रिलीज की घड़ी नजदीक आ रही है फैंस की दीवानगी बढ़ती जा रही है। इसी दीवानगी के डर से आंध्र प्रदेश के सिनेमाघर सहमे हुए हैं और इस बात के लिए पूरी एहतियात बरती जा रही है कि शो के दौरान फैंस की दीवानगी कहीं हद पार ना कर दे। आंध्र प्रदेश से फिल्म के फैंस और तैयारियों की दिलचस्प तस्वीरें सामने आ रही हैं।

loksabha election banner

आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एसएस राजामौली निर्देशित आरआरआर एक तेलुगु फिल्म है, जिसे दक्षिण भारत की अन्य भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। आरआरआर में तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण और एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिकाओं में हैं और यही सिनेमाघर मालिकों के डर की सबसे बड़ी वजह है।

उन्हें डर है कि शो के दौरान बेकाबू हुए फैंस अगर स्क्रींस के पास पहुंच गये तो नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, श्रीकाकुलम के एक सिनेमाघर में स्क्रींस से पहले कंटीले तारों की स्थायी बाड़ लगा दी गयी है, ताकि जोश में आये फैंस स्क्रींस से दूर रहें। एएनआई ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। सिनेमाघर संचालक सूर्या ने कहा कि दो टॉप स्टार एक साथ फिल्म में आ रहे हैं। थिएटर में पूरी तरह बवाल मचा रहेगा।

सूर्या ने आगे कहा कि पहले वाले एडमिनिस्ट्रेशन को फैंस की वजह से काफी दिक्कतें उठानी पड़ी थीं। आरआरआर में दो टॉप एक्टर्स हैं, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इससे पहले जब पुष्पा की स्क्रीनिंग हो रही थी, भारी भीड़ ने स्क्रींस को नुकसान पहुंचाया था। इसलिए कंटीले तारों की बाड़ लगायी गयी है। 

आंध्र प्रदेश में जहां फिल्म को लेकर इस कदर दीवानगी है, वहीं कर्नाटक के फैंस नाराज हैं कि फिल्म को कन्नड़ भाषा में रिलीज क्यों नहीं किया जा रहा। इसको लेकर ट्विटर पर कर्नाटक में फिल्म का बहिष्कार करने का अभियान चलाया जा रहा है। बता दें, आरआरआर ब्रिटिश दौर में सेट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कहानी है। अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदारों में दिखेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.