विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Charan: एयरपोर्ट पर RRR स्टार राम चरण का जोरदार स्वागत, भीड़ से प्रेग्नेंट पत्नी को बचाते नजर आए अभिनेता

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 17 Mar 2023 02:42 PM (IST)

Ram Charan एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को ऑस्कर मिला है। इस फिल्म के एक्टर राम चरण को न सिर्फ ...और पढ़ें

Ram Charan with Wife Upasna Kamineni at Delhi Airport
Ram Charan with Wife Upasna Kamineni at Delhi Airport

नई दिल्ली, जेएनएन। 95वें अकादमी पुरस्कार समारोह में आरआरआर फिल्म की ऐतिहासिक जीत के बाद एक्टर राम चरण अब अपने देश वापस आ चुके हैं। इस अवॉर्ड समारोह में उनकी फिल्म को 'नाटू-नाटू' गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया। यह पहली बार है जब इंडियन सिनेमा से बेस्ट ऑरिजिनल कैटेगरी के लिए किसी फिल्म को ऑस्कर मिला हो। 'आरआरआर' की जीत से गदगद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें ढेरों बधाई दी। मगर यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ।

लॉस एंजलिस से लौटे राम चरण

ऑस्कर अवॉर्ड नाइट 12 मार्च को यूके में आयोजित की गई थी। 13 मार्च को इंडिया में शो टेलीकास्ट किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में राम चरण भी मौजूद रहे, जो कि अब भारत वापस लौट आए हैं। शुक्रवार को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने जैसे ही एयरपोर्ट पर एंट्री ली, वैसे ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। राम चरण अपनी प्रेग्नेंट पत्नी उपासना के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे और उसी दौरान फैंस ने उन्हें घेर लिया।

भीड़ से पत्नी को बचाते नजर आए राम चरण

राम चरण के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस बेताब दिखे। इस दौरान एक्टर भीड़ से अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को बचाते हुए नजर आए। बता दें कि राम चरण शादी के 10 साल बाद पिता बनने वाले हैं। यह उनका पहला बच्चा होगा। ऐसे में आने वाले बेबी के लिए एक्स्ट्रा केयर दिखाते हुए एक्टर ने न सिर्फ स्माइल के साथ बात की, बल्कि उनकी पत्नी ने भी धैर्य से काम लिया।

तेलुगू फिल्म एक्टर राम चरण अपने करियर के पीक पर हैं। पूरी दुनिया में उनकी फिल्म 'आरआरआर' पसंद की गई। फिल्म की ग्रैंड सक्सेस के बाद राम चरण अपने आने वाले बच्चे को लेकर उत्साहित हैं। उपासना की डिलीवरी डेट सितंबर 2023 है।

राम चरण वर्क फ्रंट

बात अगर अभिनेता के वर्क फ्रंट की करें, तो वह नेकस्ट फिल्म 'आरसी 15' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनकी लीडिंग लेडी कियारा आडवाणी होंगी, जो हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी को लेकर सुर्खियों में थीं।

यह भी पढ़ें: Mrs Chatterjee Vs Norway: भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर ने जताई रानी की फिल्म पर आपत्ति, बोले- खराब हो रही छवि

यह भी पढ़ें: ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर बनेगी फिल्म? डायरेक्टर बोले- 'सिक्के का दूसरा पहलू भी है मेरे पास'