Move to Jagran APP

जागरण सिनेमा समिट: सिंबा मेरे जीवन की सबसे अच्छी कहानी है - रोहित शेट्टी

जागरण सिनेमा समिट मुंबई में चल रही है जिसमें प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने सिनेमा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:04 AM (IST)
जागरण सिनेमा समिट: सिंबा मेरे जीवन की सबसे अच्छी कहानी है - रोहित शेट्टी
जागरण सिनेमा समिट: सिंबा मेरे जीवन की सबसे अच्छी कहानी है - रोहित शेट्टी

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जागरण सिनेमा समिट मुंबई में चल रही है। इस समिट का विषय फिल्मों का भविष्य रखा गया है। इस समिट में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे और उन्होंने सिनेमा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने कहा कि, सिंबा उनके जीवन की अब तक की लिखी सबसे अच्छी कहानी है जिस पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने की तैयारियां चल रही है। 

loksabha election banner

जागरण सिनेमा समिट में सिनेमा को लेकर बातचीत चल रही है और इस अवसर पर मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी ने शिरकत की। फिल्मों के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि, उनके मुताबिक आने वाले समय में रणवीर सिंह सबसे बड़े सुपरस्टार होंगे। इस बारे में उन्होंने कहा कि, रणवीर बहुत ईमानदारी के साथ काम करते हैं और वे उनके काम को लेकर बहुत जुनूनी हैं। इसलिए रणवीर में अगले सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह अहम भूमिका में हैं और पहली बार दोनों साथ काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिंबा की शूटिंग कुछ दिनों से हैदराबाद में चल रही थी। इसमें रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका है। 

यह भी पढ़ें: विशाल ददलानी ने किस कंटेस्टेंट से कहा कि वे लता मंगेशकर जैसा गाती हैं, जानिए इस खबर में

यह भी पढ़ें: अपने बच्चों की परवरिश को लेकर काजोल ने कही ये बड़ी बात

रोहित शेट्टी गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले और गोलमाल अगेन जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। इन फिल्मों में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े सितारों को डायरेक्ट किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.