विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cirkus Teaser: रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' फैमिली से कराया परिचय, टीजर देख छूटी लोगों की हंसी

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2022 01:30 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 02:10 PM (IST)

Cirkus Teaser कॉमेडी फिल्मों के जरिये लोगों को लोटपोट करने वाले रोहित शेट्टी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने ...और पढ़ें

Poster Image of Directors and Actors of Film Cirkus
Poster Image of Directors and Actors of Film Cirkus

नई दिल्ली, जेनएनए। Rohit Shetty Film Cirkus Teaser: कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर रोहिश शेट्टी एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े समेत कई दिग्गज एक्टर्स के साथ रोहित शेट्टी 'सर्कस' ले कर आ रहे हैं। निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की टीजर शेयर किया है। इस छोटे से वीडियो में रणवीर सिंह और उनकी फिक्शनल मैड फैमिली को दिखाया गया है। टीजर को फैंस और रोहित शेट्टी के सेलेब्रिटी फ्रेंड्स ने काफी पसंद किया है। 

टीजर देख फैंस ने कहा- नहीं हो रहा इंतजार

बॉक्स ऑफिस पर हाल में रिलीज हुई कुछ फिल्मों को छोड़ दें, तो इस साल आई बाकी सभी फिल्मों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। कह सकते हैं कि बॉलीवुड के लिए साल 2022 का फर्स्ट हाफ ज्यादा अच्छा नहीं रहा, लेकिन सेकेंड हाफ में कई फिल्मों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस बीच 'चेन्नई एक्सप्रेस' और गोलमाल सीरीज जैसी कॉमेडी फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए 'सर्कस' फिल्म लेकर हाजिर हैं। शेट्टी ने फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिसमें सभी किरदारों का मजेदार अंदाज में परिचय किया गया है। वीडियो देख यूजर्स की उत्सुकता बढ़ गई है। कई फैंस ने कहा कि उनसे इस फिल्म के रिलीज का इंतजार नहीं हो रहा। 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

डबल रोल में दिखेंगे रणवीर

'सर्कस' 23 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी युनुस सजावल ने लिखी है। इसमें रणवीर सिंह की डबल रोल में कॉमेडी देखने को मिलेगी। उनके अलावा पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा भी अपनी कॉमेडी और एक्टिंग से लोगों को लोटपोट करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों रोहित शेट्टी हैं।

'अंगूर' का रीमेक है 'सर्कस'

'सर्कस' फिल्म 1982 में आई 'अंगूर' का रीमेक है। खुद 'अंगूर' फिल्म 1968 की 'दो दूनी चार' का रीमेक थी। फिल्म दो दूनी चार, 1963 की बंगाली फिल्म 'भ्रांति बिलास' का रीमेक थी, जबकि बंगाली भाषा में आई इस फिल्म की कहानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर के 1869 के प्ले पर आधारित थी और विद्यासागर ने प्ले की कहानी विलियम शेक्सपीयर के 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से ली थी।  

यह भी पढ़ें: Kantara OTT Release: कांतारा में 'वराह रूपम' की जगह किए गए बदलाव पर भड़के लोग, नहीं पसंद आया यह सीन

यह भी पढ़ें: Riteish Deshmukh: इस फिल्म से निर्देशन की कुर्सी संभाल रहे हैं रितेश देशमुख, नए सफर में मिला सलमान खान का साथ