संघर्ष में बीता बचपन, असिस्टेंट डायरेक्टर बन किया काम, आज Rohit Shetty की फिल्में करती हैं बॉक्स ऑफिस पर राज
रोहित शेट्टी आज 14 मार्च को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने गोलमाल सिंघम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। आज रोहित की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज करती हैं। ऐसे में डायरेक्टर के बर्थडे पर चलिए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से। साथ ही उनके बर्थडे पर उन्हें कई स्टार्स ने विश भी किया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर में से एक रोहित शेट्टी आज किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं हैं। उनकी गिनती बी टाउन के टॉप एक्शन डायरेक्टर में की जाती है। उन्होंने कड़ी मेहनत करके आज अपनी यह पहचान बनाई है। हालांकि, रोहित को बॉलीवुड में यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।
रोहित शेट्टी आज 14 मार्च को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके बर्थडे पर चलिए जानते हैं कैसे उन्होंने अपना ये सफर तय किया।
यह भी पढ़ें: Ruslaan: आयुष शर्मा को मिला Rohit Shetty का साथ, Salman Khan से पहले सपोर्ट में आया 'सिंघम' डायरेक्टर
असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर की शुरुआत
रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी एक जाने माने स्टंटमैन, कोरियोग्राफर और एक्टर थे। वहीं, उनकी मां भी जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया करती थीं। जब रोहित के पिता की डेथ हुई, उसके बाद उन्होंने काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल किया।
इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में कुकू कोहली के साथ फिल्म फूल और कांटे में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। इस मूवी में अजय देवगन नजर आए थे। डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहली बार काम करने के बाद 35 रुपए मिले थे।
बॉडी डबल बनकर भी किया काम
सिर्फ असिस्टेंट डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि रोहित ने कई फिल्मों में अजय देवगन और अक्षय कुमार के बॉडी डबल के तौर पर भी काम किया। इसके बाद एक्शन डायरेक्टर ने साल 2003 में अजय देवगन स्टारर फिल्म 'जमीन' से अपना डायरेक्टर डेब्यू किया।
इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया, लेकिन उन्हें पहचान कॉमेडी फिल्म गोलमाल के बाद मिली। इस मूवी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इन स्टार्स ने किया रोहित को बर्थडे विश
रोहित शेट्टी को उनके जन्मदिन पर उनके दोस्त और अभिनेता अजय देवगन ने भी एक खास पोस्ट शेयर करके बर्थडे विश किया है। एक्टर ने रोहित के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक और साल पुराना, लेकिन स्टंट लगातार पागलपन भरे होते जा रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त"। वहीं, करीना कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Golmaal 5: एक बार फिर 'गोलमाल' करेगी अजय देवगन की पलटन, शूटिंग से लेकर रिलीज तक पर यहां है पूरी अपडेट