यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RRKPK Kudmayi Song Out: रॉकी और रानी...का वेडिंग सॉन्ग रिलीज, सुनकर चेहरे पर होगी मुस्कान पर आंखें होंगी नम
RRKPK Kudmayi Song Out आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थिएटर में धूम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Kudmayi Song Out: करण जौहर ने सात साल के बाद बतौर निर्देशक दमदार वापसी की है। उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर ली है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 67 से 68 करोड़ की छह दिनों में टोटल कमाई की है।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक फैंस को काफी पसंद आए। अब हाल ही में फिल्म रिलीज होने के छह दिन बाद मेकर्स ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का वेडिंग गाना आउट किया है।
रॉकी और रानी से कुड़मयी गाना हुआ रिलीज
रॉकी और रानी के पहले गाने 'तुम क्या मिले' और दूसरे पार्टी सॉन्ग के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गाना 'कुड़मयी' रिलीज कर दिया है। यह एक वेडिंग सॉन्ग है। इस गाने को फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के वेडिंग फंक्शन पर फिल्माया गया है।
यूनियन ऑफ लव को सेलिब्रेट करने वाला यह गाना किसी भी शादी के फंक्शन के लिए बिल्कुल ही परफेक्ट है। गाने में लार्जर सेट और शानदार वेडिंग कॉस्टयूम के अलावा रॉकी और रानी के परिवार के इमोशन्स को परफेक्टली फिल्माया गया है।
गोल्डन रंग के वेडिंग लहंगे में आलिया जहां बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं रणवीर सिंह भी अपनी दुल्हन को मैच करते हुए नजर आ रहे हैं।
शाहिद माल्या ने गाने में दी अपनी आवाज
रॉकी और रानी के सभी गाने ऑडियंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस गाने को फिल्म के एकदम एंडिंग सीन में दिखाया गया है। गाने का हर एक शब्द आपको रियल वेडिंग का एहसास दिलाएगा। 'कुड़मयी' गाने का म्यूजिक प्रीतम दा ने दिया है, तो वहीं शाहिद माल्या ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।
गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की वेडिंग पर फिल्माया गया ये गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दुनियाभर में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अबतक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
