Move to Jagran APP

Rocky aur Rani ki Prem Kahani: रणबीर कपूर नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ ऑस्ट्रिया रवाना होंगी आलिया भट्ट?

Rocky aur Rani ki Prem Kahani बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब जानकारी आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक गाने की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया जा सकती हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 03:43 PM (IST)
Rocky aur Rani ki Prem Kahani: रणबीर कपूर नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ ऑस्ट्रिया रवाना होंगी आलिया भट्ट?
Alia Bhatt will take-off for Austria with this actor not Ranbir Kapoor.

नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। लेकिन अब वो अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। जानकारी आ रही है कि एक्ट्रेस और रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म की गाने की शूटिंग कर सकते हैं, जिसको मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करेंगी।

loksabha election banner

समाचार वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक गाने की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया जा सकते हैं और इस गाने के वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करेंगे। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, वैभवी ने इस फिल्म के दो और गानों को भी कोरियोग्राफ किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

फिल्म की कहानी

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में रणवीर सिंह एक अमीर लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि आलिया मध्यवर्गीय परिवार की लड़की का किरदार निभा रही हैं और दोनों को मुलाकात के बाद प्यार हो जाता है। लेकिन इस रिश्ते से उनके माता-पिता काफी नाखुश होते हैं। इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

इस फिल्म का एलान पिछले साल करण जौहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी थी। फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है।  फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। रणवीर और आलिया के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी। ये फैमिली ड्रामा फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आपको बात दें, आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा ब्रह्मास्त्र में अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.