‘लड़कों का रंग गहरा ही…’ RJ Mahvash की वीडियो पर फिदा हुए युजवेंद्र चहल, डेटिंग की अफवाहों को मिला नया मोड़!
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनका नाम आरजे महवश (RJ Mahvash) के साथ जोड़कर देखा जाने लगा। सोशल मीडया पर दोनों के साथ नजर आने वाली तस्वीरें लगातार वायरल होती हैं। इस बीच महवश की वीडियो पर क्रिकेटर के रिएक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेलिब्रिटीज की लव लाइफ से जुड़े दावे अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्ट्रेस धनश्री वर्मा से उनका तलाक हुआ, जिसे लेकर वह काफी समय से सुर्खियों में थे। वाइफ से अलग होने के कुछ समय बाद ही उनका नाम आरजे महवश के साथ जुड़ने लगा। दोनों को क्रिकेट मैच में साथ देखा गया। हाल ही में क्रिकेटर की टीम बस में आरजे महवश नजर आईं। इसके बाद अब उन्होंने अपनी वीडियो में बताया कि उन्हें लड़कों का रंग थोड़ा गहरा ही पसंद है। यूजर्स ने इस वीडियो का संबंध भी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से निकाल लिया।
आरजे महवश ने अपनी वीडियो में क्या कहा?
सोशल मीडिया पर महवश एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी देती हैं। इसके अलावा, वह हर विषय पर अपने विचार शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, देखो यार गोरे लड़के भी प्यारे होते हैं, पर सावलों में ना वो चाय में अदरक वाली बात है। जैसे अच्छी तो वो ऐसी भी लगती है पर थोड़ा अदरक हो जाए ना तो ओए होए होए। देखो सांवले और काले आदमी समोसे में पनीर की तरह होते हैं, अगर आपको एक मिल जाए तो आप वाकई भाग्यशाली हैं।'
ये भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal के पार्टनर के तौर पर नजर आईं RJ Mahvash? क्रिकेटर्स की बस में हुईं सवार
इंस्टाग्राम पर महवश की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या यह बात चहल के लिए थी। इसके अलावा, ज्यादातर लोगों को उनकी यह रील पसंद आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि युजवेंद्र चहल को भी उनकी यह वीडियो पसंद आई है।
.jpg)
युजवेंद्र चहल ने दिया ऐसा रिएक्शन
आरजे महवश की वीडियो पर लाइक और कमेंट्स काफी लोगों ने किया, लेकिन ध्यान खींचा क्रिकेटर चहल के रिएक्शन ने। युजवेंद्र चहल को महवश की बात पसंद आई और उन्होंने इस वीडियो को लाइक किया। इसके बाद यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खैर, इस बात की सही जानकारी तो महवश और चहल ही दे पाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।