Move to Jagran APP

जानें क्यों ऋषि कपूर ने कहा था- कपूर लोगों का टाइम भारी है, जताई थी चिंता

अभी तक लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनका चिंटू यानी ​ऋषि कपूर अब उनके बीच नहीं रहे। ऋषि कपूर हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के चलते चर्चा में रहते थे।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 02:42 PM (IST)
जानें क्यों ऋषि कपूर ने कहा था- कपूर लोगों का टाइम भारी है, जताई थी चिंता

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने जमाने के चॉकलेटी और रोमांटिक एक्टर ऋषि कपूर 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए। 67 साल के ऋषि कपूर एक जिंदादिल इंसान थे। उनके निधन की खबर ने सभी का हिला कर रख दिया है। अभी तक लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनका चिंटू यानी ​ऋषि कपूर अब उनके बीच नहीं रहे। ऋषि कपूर हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के चलते चर्चा में रहते थे। ऋषि कपूर हमेशा ही सोशल मीडिया पर देश और समाज से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते नजर आ जाते थे। वहीं हाल ही में उनका एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने 'कपूर लोगों' को लेकर चिंता जताई थी। आइए जानते हैं पूरा मामला...  

loksabha election banner

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच ऋषि कपूर लगातार सोशल मीडिय पर एक्टिव नजर आए थे। वह अपने ट्विटर पर अक्सर पोस्ट शेयर करते नजर आ जाते थे। उसी दौरान सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर ने ऋषि कपूर को चिंता में डाल दिया था। बता दें कि ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 20 मार्च को एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने कनिका कपूर के साथ राणा कपूर की एक फोटो शेयर की थी।

इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'आजकल कपूर लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की! कोई गलत काम ना हो कभी। जय माता दी!'। इस पोस्ट से साफ पता चल रहा था कि ऋषि कपूर चिंता में हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस पर लोगों ने काफी सारे कमेंट्स भी किए थे।   

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.