विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाफ्लॉप की वजह से Rishi Kapoor को पहुंचा था गहरा सदमा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती

Published: Tue, 13 May 2025 04:49 PM (IST)

Rishi Kapoor को अपनी एक फिल्म की असफलता से गहरा सदमा लगा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना ...और पढ़ें

महाफ्लॉप ने बिगाड़ थी एक्टर की हालत (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
महाफ्लॉप ने बिगाड़ थी एक्टर की हालत (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. फ्लॉप थी ऋषि कपूर की ये क्लट मूवी
  2. फिल्म के गानों ने जीता था सबका दिल
  3. मूवी का फेलियर नहीं झेल पाए थे एक्टर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को भला कौन नहीं जानता। हिंदी सिनेमा में दमदार अभिनय और शानदार मूवीज के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। बॉलीवुड में ऋषि की लेगेसी उनके इस दुनिया से चले जाने के बाद भी कायम है। इस आधार पर आज हम आपको उनकी एक ऐसी कल्ट मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महाफ्लॉप थी। 

इस फिल्म की असफलता को ऋषि कपूर बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और उनको गहरा सदमा पहुंचा था। जिसके बाद एक्टर की हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। 

इस मूवी की वजह से बिगड़ गई थी ऋषि कपूर की हालत

हर कोई अभिनेता इस बात की उम्मीद लगाए रहता है कि उसकी सभी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सफल रहें। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनसे ये उम्मीद दोगुनी हो जाती है। ऋषि कपूर के करियर की एक ऐसी फिल्म कर्ज (Karz) रही थी, जिसे 1980 में सुभाष घई निर्देशन में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये जानकार आपको हैरानी हो रही होगी कि कर्ज एक फ्लॉप फिल्म थी, लेकिन ये बात एक दम सही है। 

ये भी पढ़ें- हीरोइन ही नहीं 70 के इस एक्टर का भी दीवाना था Dawood Ibrahim, दुबई के घर में बुलाकर पिलाई थी चाय

फोटो क्रेडिट- एक्स

बड़ा निर्देशक, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आनंद बख्शी का शानदार संगीत, अख्तर फारूकी जैसा निर्माता, ऋषि कपूर, सिमी ग्रेवाल, टीना मुनीम और प्राण जैसे कलाकार भी कर्ज को असफल होने से नहीं रोक पाए थे। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार कर्ज के फेलियर से ऋषि को गहरा सदमा पहुंचा था और वह डिप्रेशन में चले गए थे। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

उनकी तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें कुछ समय के लिए हॉस्पिटल में भी एडमिट रहना पड़ा था। हालांकि, एक सच्चाई ये भी है कि बेशक कर्ज उस वक्त फ्लॉप रही, लेकिन मूवी में ऋषि का मोंटी वाला किरदार और गाने आज भी फैंस के दिलों और दिमाग पर छाए रहते हैं। 

कर्ज का बना था रीमेक

ऋषि कपूर की कर्ज का रीमेक बनाया जा चुका है। दरअसल संगीतकार और गायक के बाद अभिनेता की कमान संभालने वाले हिमेश रेशमिया ने साल 2008 में दूसरी कर्ज बनाई। लेकिन अफसोस कि हिमेश की कर्ज भी बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई। इस तरह से बॉलीवुड की दोनों कर्ज ने मेकर्स के पैसों को डूबा दिया। 

ये भी पढ़ें- इस हीरोइन ने Rishi Kapoor को मारे थे 8 जोरदार थप्पड़, पिता Raj Kapoor की वजह से पड़े थे तमाचे!