Move to Jagran APP

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी की अनसीन तस्वीरें हो रहीं वायरल, ऐसे किया था कन्यादान

रिद्धिमा कपूर एक्टर ऋषि और नीतू की बड़ी बेटी हैं और रणबीर कपूर उनसे 2 साल छोटे हैं। रिद्धिमा की शादी साल 2006 में दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 01:17 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 01:17 PM (IST)
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी की अनसीन तस्वीरें हो रहीं वायरल, ऐसे किया था कन्यादान
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी की अनसीन तस्वीरें हो रहीं वायरल, ऐसे किया था कन्यादान

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका अचानक से जाना परिवार और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। उनके निधन के बाद उनके कई पुराने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कुछ और पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही ये तस्वीर बेहद खास है।  

loksabha election banner

दरअसल, वायरल हो रही ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि 14 साल पुरानी हैंं। ये तस्वीरें ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी की हैं। ऋषि कपूर ने रिद्धिमा की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। इस शादी की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज में ऋषि कपूर खुशी-खुशी अपनी लाडो का कन्यादान कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

Can’t believe it’s been 13 years from this day. Here’s to love, laughter and happily ever after. Happy anniversary my ❤️ @riddhimakapoorsahniofficial

A post shared by Bharat Sahni (@brat.man) on

रिद्धिमा की शादी में ऋषि कपूर ने शेरवानी और गोल्डन पगड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे थे। वह तस्वीरों में बेटी का कन्यादान की रस्मों को करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में रिद्धिमा के साथ उनके पति भरत साहनी और भाई रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणबीर फेरों की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर इस दौरान व्हाइट कलर की सेरवानी में दिखाई दे रहे हैं।  

रिद्धिमा कपूर एक्टर ऋषि और नीतू की बड़ी बेटी हैं और रणबीर कपूर उनसे 2 साल छोटे हैं। रिद्धिमा की शादी साल 2006 में दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी। दोनों की एक बेटी समारा साहनी है।    

आपको बता दें कि ​ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे हुआ। उन्होंने मुंबई के एच.एन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया। 

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.