Move to Jagran APP

एक साथ इन फिल्मों में काम कर चुके हैं ऋषि कपूर-नीतू सिंह, एक में बेटे रणबीर के साथ किया था काम

ऋषि कपूर ने कई एक्ट्रेसेस संग फिल्मों में रोमांस किया। वहीं उन्होंने अपनी पत्नी यानी एक्ट्रेस नीतू सिंह के साथ भी कई फिल्मों में काम किया।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 08:49 AM (IST)
एक साथ इन फिल्मों में काम कर चुके हैं ऋषि कपूर-नीतू सिंह, एक में बेटे रणबीर के साथ किया था काम
एक साथ इन फिल्मों में काम कर चुके हैं ऋषि कपूर-नीतू सिंह, एक में बेटे रणबीर के साथ किया था काम

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई तरह के किरदारों को जिया है। कई फिल्मों में तो उन्होंने अपने अभिनय का लोहा तक मनवाया। लेकिन उनकी पहचान एक रोमांटिक एक्टर के तौर पर बनी थीं। ​ऋषि कपूर ने कई एक्ट्रेसेस संग फिल्मों में रोमांस किया।

loksabha election banner

वहीं उन्होंने अपनी पत्नी यानी एक्ट्रेस नीतू सिंह के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक साथ काफी पसंद की जाती थी। आज हम आपको ऋषि कपूर और नीतू सिंह की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने एक साथ काम किया। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...  

कभी कभी

फिल्म 'कभी-कभी' में एक्ट्रेस नीतू सिंह के साथ ऋषि कपूर की जोड़ी को इसमें काफी पसंद किया गया था। यश चोपड़ा की इसी फिल्म को करने के दौरान ही सुनने में आया था कि दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था।  

दूसरा आदमी

साल 1977 में दोनों फिल्म दूसरा आदमी में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी खूब पसंद की गई थी।

अमर अकबर और एंथोनी

साल 1977 में आई इस फिल्म 'अमर अकबर और एंथोनी' में एक नहीं बल्कि कई स्टार्स ने एक साथ काम किया था। फिल्म में ऋषि कपूर और नीतू सिंह के अलावा अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, शबाना आजमी और परवीन बाबी जैसे सितारे थे। वहीं इसे कादर खान ने लिखा था।

अनजाने में

ऋषि और नीतू ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसे समीर गांगुली ने निर्देशित किया था।

धन दौलत

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की फिल्म 'धन दौलत' साल 1980 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन हरीश शाह ने किया था।

 

बेशरम

साल 2013 में आई 'बेशरम' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में ऋषि और नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ अभिनय किया था। मूवी में ऋषि ने इंस्पेक्टर चुलबुल चौटाला की भूमिका निभाई, जबकि नीतू उनकी पत्नी हेड कांस्टेबल बुलबुल चौटाला की भूमिका में दिखाई दी थीं।

दो दूनी चार

ऋषि कपूर और नीतू कपूर साल 2010 में आई कॉमेडी-ड्रामा 'दो दूनी चार' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर ऋषि ने एक टीचर का रोल प्ले किया था। जो पैसों की दिक्कत के बावजूद अपने परिवार को खुश रखने की पूरी कोशिश करता है।

लव आज कल

नीतू कपूर ने शादी के बाद लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म 'लव आज कल' से सिने पर्दे पर वापसी की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.