विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सीडेंट के बाद Rishab Pant ने शेयर की पहली फोटो, उर्वशी नहीं, इस रूमर्ड गर्लफ्रेंड के कमेंट ने खींचा ध्यान

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 11 Feb 2023 11:17 AM (GMT+05:30)

Rishab Pant क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। वह काफी समय ...और पढ़ें

Photo of Rishab Pant. Photo Credit: Instagram
Photo of Rishab Pant. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट होने के बाद से खेल से दूर हैं। पंत ने काफी समय बाद अपनी तस्वीर शेयर की है। रोड एक्सीडेंट के बाद उनकी कोकिलाबेन अस्पताल में सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक एक्टिव नहीं थे। उस सर्जरी के बाद पंत ने अपनी पहली फोटो शेयर की है, जिस पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के कमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया है।

एक्सीडेंट के बाद शेयर की पहली फोटो

ऋषभ पंत ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'एक कदम आगे, एक कदम मजबूत और एक कदम बेहतर।' उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा है और वह बैसाखी के सहारे चल रहे है। उनकी तस्वीर देखकर लग रहा है कि उन्होंने काफी हद तक रिकवर कर लिया है। उनकी फोटो पर कई फैंस और सेलेब फ्रेंड्स के कमेंट आए हैं, लेकिन ईशा नेगी का कमेंट सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है।

ईशा नेगी ने किया यह कमेंट

ईशा ने ऋषभ पंत को फाइटर कहा है। इसी के साथ रेड हार्ट वाली इमोजी भी उनके लिए शेयर की है। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ईशा नेगी भी काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं। उन्होंने एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था।

उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ा था नाम

एक्सीडेंट से पहले तक ऋषभ पंत का नाम एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ काफी जुड़ा था। उनके एक्सीडेंट से पहले एक्ट्रेस ने काफी कुछ ऐसा पोस्ट किया था, जिसे सीधे तौर पर ऋषभ पंत के साथ जोड़ कर देखा जा रहा था। दोनों के रिलेशन में होने की खबरें काफी आती रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot Journey: सलमान से पंगा लेने के बाद भी फिनाले में पहुंचे शालीन, Bigg Boss 16 में ऐसी रही जर्नी

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: एक फ्लैट की कीमत के बराबर है शाह रुख की घड़ी? दाम जानकर उड़ जाएंगे होश