प्रियंका चोपड़ा से इस एक्ट्रेस की है स्पेशल बॉन्डिंग
फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा ने कई एक्ट्रेस के साथ काम किया। इनमें एक हैं रिधिमा सूद। उनकी प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी स्पेशल बॉन्डिंग है।
मुंबई। फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा ने कई एक्ट्रेस के साथ काम किया। इनमें एक हैं रिधिमा सूद। उनकी प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी स्पेशल बॉन्डिंग है। तभी तो वो अपनी अगली फिल्म पर उनकी प्रतिक्रिया जानने को इतनी बेकरार हैं।
सोनम कपूर ने खुलकर दी 'लव एडवाइस', आप भी सुनें
जी हां, सबसे पहले आपको बता दें कि रिधिमा की अगली फिल्म 'कजरया' आ रही है, जो महिला भ्रूण हत्या पर आधारित है और वो यह जानने को बेकरार हैं कि प्रियंका उनकी इस फिल्म पर क्या कहती हैं। इसके लिए उन्होंने प्रियंका को अपनी फिल्म की डीवीडी भेजी है। ताकि उन्हें जब भी समय मिले, वो इसे देख सकें।
ये ब्रिटिश मॉडल-डांसर भी है ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन
प्रियंका इन दिनों अमेरिका में अपने पहले इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। चूंकि वो महिलाओं से जुड़ें मुद्दों पर आगे आती रही हैं, शायद इस वजह से भी रिधिमा अपनी फिल्म पर उनका फीडबैक जानना चाहती हैं। वैसे फिल्म इंडस्ट्री में दो एक्ट्रेस के बीच इतनी बॉन्डिंग बहुत कम ही देखने को मिलती है।