Move to Jagran APP

हनीमून पर पति संग रोमांटिक हुईं रिया कपूर, बिकिनी के बाद पहनी इतनी हॉट ड्रेस

शादी के करीब 14 दिन बाद रिया कपूर अपने पति करण बूलानी के साथ हनीमून पर गई हैं। रिया कपूर और करण बूलानी हनीमून के लिए मालदीव्स गए। जहां से वो अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 12:00 PM (IST)
पति करण बूलानी के साथ रिया कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के करीब 14 दिन बाद रिया कपूर अपने पति करण बूलानी के साथ हनीमून पर गई हैं। रिया कपूर और करण बूलानी हनीमून के लिए मालदीव्स गए। जहां से वो अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

loksabha election banner

हाल ही में रिया कपूर के पति करण बूलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मालदीव्स से पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिया और करण का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। तस्वीरों में रिया ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वो बेहद हॉट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ उनके पति करण बूलानी भी हैं। इन तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Boolani (@karanboolani)

करण बूलानी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें करण और रिया बेहद रोमांटिक और क्यूट नजर आ रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में रिया कपूर करण को माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ बैठे हैं। एक तस्वीर में रिया कपूर अकेले बैठी हैं और वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर रिया कपूर की बहन सोनम कपूर ने कमेंट कर दोनों को मिस किया है।

इससे पहले रिया कपूर अपने हनीमून से एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। उस तस्वीर में रिया कपूर बिकिनी पहने नजर आई थीं। रिया बिकिनी पहनकर पूल में मस्ती करती दिखी थीं। इसके अलावा करण ने भी तस्वीरें शेयर कीं जिनमें रिया और करण दोनों पूल में मस्ती कर रहे थे। वहीं रिया कपूर लगातार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी अपने हनीमून की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं। रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Boolani (@karanboolani)

बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध थे। रिया कपूर ने अपनी शादी के बेहद सिंपल रखा था। उन्होंने शादी में ना ही कोई रस्म- रिवाज किए और ना ही कोई तामझाम। केवल परिवार के साथ उन्होंने करण से शादी की। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.