Rhea Kapoor और करण बुलानी शादी के बाद पहली बार साथ आए नजर, देखें तस्वीरें
रिया कपूर ने फोटो में लाल कलर का लहंगा पहन रखा हैl वह कार में बैठी हुई हैl उनके बाल खुले हुए हैंl इसके अलावा उन्होंने मास्क लगा रखा हैl वहीं करण बुलानी ने लाइट ब्राउन शेरवानी पहन रखी है और लाल कलर की चुन्नी ले रखी हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने करण बुलानी से शादी कर ली हैl शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने करण बुलानी से 14 अगस्त को शादी कर ली हैl यह शादी उनके घर पर हुई हैl इस अवसर पर अधिक लोगों को नहीं बुलाया गया थाl अब से कुछ समय पहले कैमरामैन ने दोनों को अनिल कपूर के घर से निकलते हुए स्पॉट किया हैl दोनों अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले पर नजर आए थेl
फोटो में रिया कपूर ने लाल कलर का लहंगा पहन रखा हैl वह कार में बैठी हुई हैl उनके बाल खुले हुए हैंl इसके अलावा उन्होंने मास्क लगा रखा हैl वहीं करण बुलानी ने लाइट ब्राउन शेरवानी पहन रखी है और लाल कलर की चुन्नी ले रखी हैl
इसके पहले अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर बेटी की शादी की खुशी में मीडिया को मिठाई के बॉक्स भी बांटे थेl अनिल कपूर ने नेवी ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट धोती पहन रखी थीl इसके अलावा उन्होंने मोतियों का नेकलेस भी पहन रखा थाl वह मास्क पहने हुए थे और उन्होंने फोटोग्राफर्स का अभिवादन भी कियाl
रिया कपूर और करण बुलानी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl दोनों ने हालांकि शादी नहीं की थीl दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैंl दोनों कई अवसर पर एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए हैंl हालांकि अब दोनों ने शादी कर ली है और अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया हैl अनिल कपूर के तीन बच्चे हैंl इनमें से दो बेटियां हैं और अब दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। रिया कपूर फिल्म निर्माता हैl उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है। अनिल कपूर ने कई फिल्मों में काम किया हैl