Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का व्हाट्सएप चैट शेयर कर बहन प्रियंका पर साधा निशाना
Sushant Singh Rajput Case रिया चक्रवर्ती द्वारा शेयर की गई चैट में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा है कि उनकी बहन प्रियंका दोस्त और रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को अपमानित कर रही थी।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ व्हाट्सएप चैट शेयर किया है, इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बहन प्रियंका के बारे में चिंता व्यक्त की है और रिया के परिवार की प्रशंसा की है। रिया चक्रवर्ती ने एक व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जो उनके प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत के साथ है, इसमें सुशांत ने अपनी बहन प्रियंका के रिया के साथ व्यवहार के बारे में चिंता व्यक्त की थी। सुशांत की मौत 14 जून को हुई है और सुशांत के परिवार ने रिया पर इसका आरोप लगाया है।
रिया द्वारा शेयर की गई चैट में सुशांत ने कहा है कि उनकी बहन प्रियंका दोस्त और रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को अपमानित कर रही थी। बातचीत की शुरुआत में सुशांत रिया और उनके भाई शोविक की सराहना करते है। वह कहते है, 'आपका परिवार बहुत अच्छा है। शोविक दयालु है और आप मेरी हैं, आप परिवर्तन का कारण हैं और मुझे राहत देती हैं। आप लोगों के आसपास रहना, यह मेरे लिए खुशी की बात होगीl'
अगले संदेश में सुशांत ने कहा है, 'आप मुस्कुराइए, आप बहुत अच्छे लग रहे हैं। मैं अब सोने की कोशिश करूंगा। काश मेरा भी सपना जमीला जैसा होता। क्या यह आश्चर्यजनक होगा? अलविदा।' फिर सुशांत लिखते हैं कि वह अपनी बहन के बारे में चिंतित हैं और उसे, 'शुद्ध बुराई' कहते हैंl सुशांत के वकील ने पहले पिंकविला को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि रिया ने प्रियंका पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिससे भाई-बहनों के बीच एक अवरोध पैदा हो गया था।
उन्होंने कहा था कि सुशांत और प्रियंका कुछ दिनों बाद बात कर पाए थे और पूरी बात सिर्फ एक 'माइंड गेम' थी, जिसे रिया ने खेला था। सुशांत ने अपने अगले संदेश में 'भाई’ को संबोधित किया हैl संभवतः वह सिद्धार्थ पिठानी की बात कर रहे थे और लिखा है कि उसने मेरी आंखों के सामने तुम्हें मारा है ...'