Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput के निधन के 1 महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने चेंज की अपनी व्हाट्सएप डीपी, तस्वीर कर देगी हैरान

सुशांत के ​निधन के बाद अबतक करीब 35 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 07:52 AM (IST)
Sushant Singh Rajput के निधन के 1 महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने चेंज की अपनी व्हाट्सएप डीपी, तस्वीर कर देगी हैरान
Sushant Singh Rajput के निधन के 1 महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने चेंज की अपनी व्हाट्सएप डीपी, तस्वीर कर देगी हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पूरा एक महीना हो गया है लेकिन आ​ज भी कोई उनके जाने की बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है। सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में सुसाइड कर लिया था। एक्टर के निधन के बाद से ही लगातार मुंबई पुलिस जांच कर रही है।

loksabha election banner

अब तक करीब 35 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में हैं। एक महीने तक रिया ने  सोशल प्लेटफॉर्म पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की। वहीं अब हाल ही में  रिया चक्रवर्ती ने अपने व्हाट्सएप पर अपनी डीपी यानी डिस्पले फोटो चेंज किया है। इस तस्वीर को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

 

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के निधन के बाद अपना व्हाट्सएप डीपी चेंज किया है। इस डीपी में वह सुशांत के साथ नजर आ रही हैं। दोनों इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटो देखकर साथ उन्होंने सुशांत के साथ अपने बिताए गए अच्छे समय को साझा किया है।   

बता दें कि सुशांत सिंह के निधन से कुछ दिन पहले तक रिया उन्हीं के बांद्रा स्थित घर पर थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि सुशांत खुद चाहते थे कि वह घर पर अकेले वक्त बिताए। इसलिए रिया उनके घर से चली गईं थीं।  

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.