Move to Jagran APP

सेलून के बाहर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, बदले- बदले से लुक में करवाया फोटोशूट

रिया चक्रवर्ती जहां भी जाती हैं वो कैमरे में कैद हो ही जाती हैं। अब हाल ही में रिया चक्रवर्ती को मुंबई में एक सेलून के बाहर स्पॉट किया गया। रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही काफी सुर्खियों में आ गई थीं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 07:31 AM (IST)
सेलून के बाहर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, बदले- बदले से लुक में करवाया फोटोशूट
रिया चक्रवर्ती की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अब अपने पुरानी दिनचर्या में लौट आी हैं। रिया ने अब धीरे- धीरे सोशल गेदरिंग करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि रिया अब भी ट्रोलर्स के निसाने पर तो आती ही रहती हैं। लेकिन अब उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रिया चक्रवर्ती जहां भी जाती हैं वो कैमरे में कैद हो ही जाती हैं। अब हाल ही में रिया चक्रवर्ती को मुंबई में एक सेलून के बाहर स्पॉट किया गया।

loksabha election banner

रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही काफी सुर्खियों में आ गई थीं। सुशांत की मौत का जिम्मेदार अभिनेता के परिवार और तमाम चाहने वालों ने रिया चक्रवर्ती को ही माना। हालांकि रिया ने इन सभी आरोपों के बीच सभी का डटकर मुकाबला किया और अब वो एक साधारण जीवन यापन करने की कोशिश में लगी हुई हैं। हाल ही में रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री एक सेलून के बाहर पोज देती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो फोटो जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में रिया एक सेलून से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं। वीडियो में रिया ने सेलमन रंग का ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने लो-वेस्ट जींस पहनी हुई है। रिया के कंधे पर एक बैग भी टंगा है। तस्वीरों में रिया का लुक कुछ अलग दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इस पर कमेंट कर रिया की तारीफ कर रहा है। तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन रिया का एक वीडियो और सामने आया था जिसमें वो फिल्म निर्देशर रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची थीं। इस दौरान रिया के अलावा क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आईं। आपको ये भी बता दें कि रिया चक्रवर्ती निर्देशक रूमी जाफरी के साथ भी अच्छा बॉन्ड रखती हैं और जल्द ही वो उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रिया के अलावा इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.