Rhea Chakraborty कर रही हैं जिस पेंटिंग को देखने के बाद सुशांत की तबीयत बिगड़ने का दावा, जानें उस तस्वीर के बारे में?
रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में यूरोप ट्रिप में सुशांत सिंह संग होने वाली कुछ घटनाओं का जिक्र किया है जिसके बाद वह सुशांत काफी बदल गए थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में अब हर रोज नईं बातें सामने आ रही हैं। इस केस से जुड़े लोग सुशांत को लेकर नई-नई बातें सामने आ रख रहे हैं। हाल ही में जहां सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे के गम में लंबा चौड़ा लेटर लिखकर अपना दर्द बयां किया था। वहीं अब एक और बात निकल कर सामने आई है। इस केस की मुख्य आरोपी और सुशांत सिंह की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक्टर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सुशांत के साथ अपने यूरोप ट्रिप को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने यूरोप ट्रिप में सुशांत सिंह संग होने वाली कुछ घटनाओं का जिक्र किया। रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रिप को लेकर रिया ने बताया कि यूरोप ट्रिप के दौरान एक पेंटिंग को देखने के बाद सुशांत काफी बदल गए थे। रिया ने बताया कि ट्रिप के दौरान उनके साथ उनका शोविक भी था। सभी 600 साल पुराने हैरिटेज होटल में ठहरे थे। होटल के कमरे काफी बड़े और भव्य थे। कमरों की दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स टंगी हुई थी। इन पोंटिग्स में एक काफी डरावनी थी। इसमें सैटर्न अपने बच्चे को खा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक पहले रिया अपने भाई के साथ दूसरे रूम में थीं जब वह सुशांत को कमरे में आईं तो उन्होंने देखा कि वह रुद्राक्ष की माला के साथ कुछ मंत्र पढ़ रहे हैं। ऐसा करते हुए सुशांत काफी अलग से दिख रहे थे। इसक बाद जब रिया ने सुशांत से पूछा कि क्या हुआ और वह क्या कर रहे हैं। इस पर सुशांत ने कहा कि दीवार पर लगी इस पेंटिंग को देख रही हो। वह उस पेंटिंग के करैक्टर्स को देख पा रहे हैं। इसके बाद वह कुछ नहीं बोले।