Rhea Chakraborty Reaction on Leaked Video: रिया चक्रवर्ती ने 'ब्वॉयफ़्रेंड' को कंट्रोल करने वाले वीडियो पर दी ये सफाई
Rhea Chakraborty Reaction on Leaked Video रिया चक्रवर्ती की टीम ने अभिनेत्री का स्पष्टीकरण भेजा है।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का अपने ब्वॉयफ़्रेंड को कंट्रोलकरने की बात का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी टीम के माध्यम से स्पष्टीकरण दिया है। फिल्म एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफसुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद से वह खबरों में हैl वह भूमिगत भी हो गई हैंl के. के. सिंह ने उन पर और उनके परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें आत्महत्या को उकसाने से लेकर धोखा देने तक के आरोप शामिल हैं।
अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, बहुत सारी चौंकाने वाली खबरें भी सुर्खियों में आ रही हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो वायरल हो गयाl इसमें उन्हें अपने ब्वॉयफ़्रेंड को नियंत्रित करने की बात कर रही हैं। रिया की टीम ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और अभिनेत्री का स्पष्टीकरण भेजा है।
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती कहती है, 'मुझे कभी-कभी कॉमेडी करना पसंद है। यह मेरे द्वारा निभाई गई भूमिका में से एक ताई की हैl' जिसे रिया ने अपनी टीम के माध्यम से टाइम्स नाउ को भेजा किया। टाइम्स नाउ ने इसके पहले एक वीडियो चलाया था, इसमें रिया चक्रवर्ती बात कर रही थी कि उनका प्रेमी सोचता है कि वह एक गुंडा है लेकिन उन्हें नियंत्रित करने की शक्ति उनके पास है। वह यह भी मांग करती है कि उनके प्रेमी को जाना चाहिए और प्रोड्यूसर्स से हफ्ता लेना चाहिए।
View this post on Instagram
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इसे लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। इस बीच बिहार पुलिस मुंबई पुलिस के साथ मामले की जांच कर रही है। हाल ही में उन्होंने उन बैंकों की शाखाओं का दौरा किया जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट थे। प्राथमिकी में सुशांत के पिता ने यह भी दावा किया है कि रिया ने आर्थिक रूप से सुशांत सिंह राजपूत को तंगहाल कर दिया था और उनका उपयोग फिल्म उद्योग में सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए किया। एफआईआर में सुशांत के खाते के माध्यम से किए गए लगभग 15 करोड़ रुपये के लेनदेन का उल्लेख है।