Move to Jagran APP

Rhea Chakraborty Birthday: अनुष्का शर्मा के इस किरदार के लिए रिया ने दिया था ऑडिशन, सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बदल दी जिंदगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। बैंगलोर में जन्मी रिया सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लाइमलाइट में आई थीं। जलेबी एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर हमारे इस आर्टिकल में उनकी निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानिए दिलचस्प बातें।

By Tanya AroraEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 10:05 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 10:05 AM (IST)
Rhea Chakraborty Birthday Special actress turn 30 know interesting facts about sushant singh rajput girlfriend. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती आज के समय में ऐसा नाम है जिससे हर कोई भली भांति परिचित है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले ये नाम शायद ही लोगों को पता था। रिया चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी। एक तेलुगु फिल्म के बाद रिया ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया, हालांकि उन्हें यहां वह सफलता नहीं मिली, जिसकी उन्हें चाह थी। रिया चक्रवर्ती आज यानी कि 1 जुलाई 2022 को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको उनसे कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

loksabha election banner

अनुष्का शर्मा के इस किरदार के लिए रिया ने दिया था ऑडिशन

1 जुलाई 1999 में जन्मी रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि टीवी से की थी। साल 2009 में रिया चक्रवर्ती ने एमटीवी के शो 'टीवीएस स्कूटी तीन दीवा' में भाग लिया था। रिया चक्रवर्ती ये शो जीती तो नहीं लेकिन वह रनरअप जरुर रहीं। रिया ने इस शो के बाद कई शो होस्ट किए। रिया ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में रणवीर के अपोजिट अनुष्का शर्मा वाले किरदार के लिए भी ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें यशराज द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

रिया चक्रवर्ती ने इस हिंदी फिल्म से बॉलीवुड में रखा था कदम

रिया चक्रवर्ती ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत टीवी से की इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म 'तुनीगा-तुनीगा में काम किया। साल 2013 में रिया ने हिंदी फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया, लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म के बाद वह सोनाली केबल, दोबारा, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर, जलेबी जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही, लेकिन अपने लम्बे 10 साल के करियर के बाद भी उन्हें वह सफलता नहीं मिली, जिसका उन्हें इंतजार है। उनकी बड़े परदे पर आखिरी फिल्म 2021 में आई अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर चेहरे थी।

रिया चक्रवर्ती ने इस हिंदी फिल्म से बॉलीवुड में रखा था कदम

रिया चक्रवर्ती ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत टीवी से की इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म 'तुनीगा-तुनीगा में काम किया। साल 2013 में रिया ने हिंदी फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया, लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म के बाद वह सोनाली केबल, दोबारा, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर, जलेबी जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही, लेकिन अपने लम्बे 10 साल के करियर के बाद भी उन्हें वह सफलता नहीं मिली, जिसका उन्हें इंतजार है। उनकी बड़े परदे पर आखिरी फिल्म 2021 में आई अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर चेहरे थी।

महेश भट्ट के साथ पोस्ट की गई तस्वीर पर उठे थे सवाल

रिया चक्रवर्ती का नाम सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही नहीं जुड़ा, बल्कि इससे पहले भी उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। जहां एक तरफ रिया चक्रवर्ती का नाम आदित्य रॉय कपूर से जुड़ा तो वही निर्माता महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बदल दी जिंदगी

रिया चक्रवर्ती अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहीं । दोनों स्टार्स की लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही लेकिन सुशांत के मर्डर केस ने सब बिगाड़ दिया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका नाम ड्रग्स केस में आया तो उन्हें भी कई आरोपों को सामना करना पड़ा था। लेकिन, अब रिया सभी आरोपों से बरी हो चुकी हैं। हालांकि बॉलीवुड में अभी भी उनका संघर्ष जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.