विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rhea Chakraborty Arrested: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की प्रतिक्रिया आई सामने, बहन ने कहा- भगवान हमारे साथ हैं

By Rajat SinghEdited By:
Published: Tue, 08 Sep 2020 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 05:37 PM (IST)

Rhea Chakraborty Arrested एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर सुशांत की बहन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Rhea Chakraborty Arrested: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की प्रतिक्रिया आई सामने, बहन ने कहा- भगवान हमारे साथ हैं
Rhea Chakraborty Arrested: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की प्रतिक्रिया आई सामने, बहन ने कहा- भगवान हमारे साथ हैं

नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Arrested: रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हिरासत में लिया है। एनसीबी ने यह कदम सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच के दौरान लिया है। रिया के गिरफ्तारी पर सुशांत के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने लिखा- भगवान हमारे साथ है।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह, एक्टर के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्होंने पहले सीबीआई जांच करने की भी कई अपील की थी। रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तारी के बाद श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर टीवी न्यूज़ चैनल का स्क्रीन शॉट्स शेयर किया। इसमें रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तारी की ख़बरें हैं। इसको साझा करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'भगवान हमारे साथ हैं।'

श्वेता के इस बयान पर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। बल्कि इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की। इसके अलावा अंकिता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रिया के गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। अंकिता भी सुशांत के निधन के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अपनी राय रख रही हैं। 

गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत की बहन बहन प्रियंका सिंह, डॉक्टर तरुण कुमार (आरएमएल हॉस्पिटल, दिल्ली) व अन्य के ख़िलाफ़ एफआईर दर्ज़ कराई है। इसमें प्रियंका के ऊपर गलत दवाईयां देने का आरोप है। इस एफआईआर पर भी श्वेता ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि कुछ भी हमें तोड़ने वाला नहीं है..ये फर्जी एफआईआर तो बिल्कुल नहीं।

इसे भी पढ़िए- रिया के अरेस्ट होते ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़, सुशांत सिंह के फैंस ने ऐसे दी बधाई

आपको बता दें कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराया था। इस एफआईआर के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं। सीबीआई के जांच के बाद ड्रग्स एंगल भी सामने आया। तब सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी अपनी जांच कर रही है। रिया से पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।